फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गोली मारी

गोली मारी

Sat, 04 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
गोली मारी
दोस्त की बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो मारी गोली
विज्ञापन

- अस्पताल में भर्ती, जींद चौक पर तीन बाइक सवार युवकों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। छेड़छाड़ के आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहले तो लड़की के भाई की पिटाई की। जब दोस्त बचाव में आया तो उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ पर लगी। उसको घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
गोहाना निवासी भाई-बहन डी पार्क स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते हैं। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहन को एक लड़का परेशान कर रहा था। वह बाइक पर उसका पीछा कर रहा था। पहले तो बहन ने युवकों की हरकतों के अनदेखा कर दिया, लेकिन जब उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया तो उसको सारी बात बताई। उसने युवक से बातचीत करने का प्रयास किया मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने उसकी बहन को एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर दे दिया। साथ ही कहा कि इस नंबर पर बात करना। बहन ने उस कागज को उसको दिया और सारे मामले के बारे में बताया। कागज पर लिखे नंबर पर फोन किया और युवक से बातचीत की। उसने युवक से मिलने को कहा, पहले तो आरोपी ने मिलने से मना कर दिया। कुछ देर बाद उसे जींद चौक पर बुला लिया। वह अपने दोस्त रिठाल निवासी पंडित नवीन को बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब वह जींद चौक पर पहुंचे तो यहां आरोपी युवक पहले से ही अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। कुछ देर तक बातचीत होने के बाद आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। फिर उसको सड़क किनारे ले जाने लगे। नवीन ने विरोध किया। उसने आरोपियों से मुझे छोड़ने की बात कही। इसी बीच एक आरोपी ने पिस्तौल निकालकर नवीन पर गोली चला दी। गोली नवीन के दाहिने हाथ में लगी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गये। इसके बाद नवीन को पीजीआई लाया गया। यहां नवीन का ऑपरेशन किया गया है। अब उसकी हालत में सुधार है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed