फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 student killed by seasers in girlfreid quriel

गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद, 12वीं के छात्र पर पहले सरियों से हमला, दूसरे दिन कैंची से गोदकर हत्या

Sun, 04 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 04 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
12 student killed by seasers in girlfreid quriel
जनता कॉलोनी में शनिवार शाम को 12वीं कक्षा के एक छात्र की कैंची और सुए से गोदकर हत्या कर दी गई। छात्र पर एक दिन पहले सरियों से भी हमला किया गया था। आरोपियों ने छात्र कपिल कादियान (16) के घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। वारदात कॉलोनी के त्रिवेणी पार्क के पास शाम 4 बजे अंजाम दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन


जनता कॉलोनी निवासी जशमेर सिंह रेलवे में टीसी हैं। उनका बेटा कपिल शनिवार शाम को स्कूटी से दुकान पर समोसे लेने गया था। जैसे ही वह समोसे लेकर वापस आने लगा तो घर से मात्र 200 मीटर पहले त्रिवेणी पार्क के पास बाइक सवार चार युवकों ने रास्ता रोक लिया। इस पर कपिल स्कूटी छोड़कर जान बचाने के लिए पड़ोस की एक किरयाना दुकान में घुस गया और शटर बंद कर लिया।
विज्ञापन


लेकिन आरोपियों ने दोबारा शटर खोलकर कपिल के सीने पर कैंची, चाकू और सुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे कपिल बुरी तरह घायल हो गया और आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घायल कपिल दुकान से निकलकर कुछ दूरी तक घर की तरफ चला, लेकिन खून ज्यादा बहने से वह रास्ते में ही गिर गया। आसपास के लोगाें के पहुंचने तक कपिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटर बंद कर किए वार- सावित्री देवी
वारदात के समय कपिल जिस दुकान में जान बचाने के लिए घुसा उसमें 70 वर्षीय महिला सावित्री देवी बैठी थी। वारदात के बाद से ही सावित्री कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। सावित्री ने दबी आवाज में बताया कि जब कपिल ने बदमाशों से बचने के लिए शटर बंद किया तो काउंटर बीच में होने के कारण शटर पूरा बंद नहीं हो सका। इसी बीच आरोपियों ने बाहर से शटर खोल दिया। फिर अंदर से शटर को बंद करके बदमाशों ने कपिल के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर किए। आरोपी तब तक कपिल पर वार करते रहे जब तक वह घायल होकर गिरा नहीं। दुकान में चारों तरफ खून बहता देखकर सावित्री देवी भी बेहोश हो गई।


दोस्त की गर्लफ्रेंड से छेड़छाड़ के बाद उभरा विवाद
पावर हाउस स्थित एक एकेडमी में पढ़ने वाले कपिल की हत्या को उसकी दोस्त की गर्लफ्रेंड से हुई छेड़छाड़ से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल कुछ दिन पहले कमला नगर के एक युवक ने कपिल के दोस्त की गर्ल फ्रेंड के साथ छेड़छाड़ की थी। इस पर कपिल व उसके दोस्त ने विरोध किया था। इसके बाद कन्हेली के पूर्व सरपंच के बेटे और कमला नगर निवासी युवक ने साथियों से मिलकर कपिल पर हमला किया था। पिछले तीन चार दिनों से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed