फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   12 k bribe for internship

युवक से इंटर्नशिप के लिए मांगी 12 हजार की घूस

Sat, 17 Oct 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 17 Oct 2015 02:17 AM IST
विज्ञापन
12 k bribe for internship
इंटर्नशिप के नाम पर एक युवक से घूस लेने के मामले में रोडवेज के वर्कशॉप मैनेजर और एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों वर्कशाप में ट्रेनिंग दिलवाने के एवज में युवक से 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। गिरफ्तार किया गया वर्कशाप मैनेजर गुलाब सिंह दूहन कटवाला (सोनीपत) गांव का रहने वाला है तो ड्राइवर अशोक रेवाड़ी के साटुवास गांव का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विजिलेंस इंस्पेक्टर करतार सिंह ने बताया कि गांव कथूरा के छात्र नसीब ने 2012 में महम से फीटर ट्रेड में आईटीआई का डिप्लोमा किया था।

5 महीने तक गुड़गांव की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने के बाद नसीब 14 अक्तूबर को रोडवेज वर्कशॉप में ट्रेनिंग करने का आवेदन करने आया था। नसीब ने बताया कि जब मैं वर्कशाप में पहुंचा तो यहां मैनेजर गुलाब सिंह ने कहा कि सीट कम होने के कारण मेरा नंबर लिस्ट में नहीं आएगा। बाद में मैनेजर ने उससे लिस्ट में नाम शामिल करवाने की एवज में 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। नसीब ने हामी भर दी तो लिस्ट में उसका नाम आ गया। शुक्रवार को नसीब को मैनेजर को रिश्वत के रुपये देने थे। इससे पहले नसीब ने विजिलेंस विभाग में इसकी शिकायत कर दी। नायब तहसीलदार बंशी सिंह और इंस्पेक्टर करतार सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। शाम 5 बजे नसीब रुपये लेकर मैनेजर के पास पहुंचा तो उसने रिश्वत के रुपये चालक अशोक को देने को कहा। इस पर नसीब ने चालक अशोक को रुपये थमा दिये। तभी विजिलेंस की टीम ने छापा मारकर अशोक को रंगे हाथ पकड़ लिया। साथ ही मैनेजर गुलाब सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है शिकायत
हरियाणा रोडवेज की वर्कशाप से कबाड़ बसों की बोली के समय तीन बसों में चार गियर बॉक्स और डीजल भरा हुआ जा रहा था। इसकी शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। मामला पुलिस में विचाराधीन चल रहा था। इस मामले में भी वर्कशाप प्रबंधक पर गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed