{"_id":"5c71b65ebdec220c0c322892","slug":"11550956126-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी हत्याकांड के आरोपी अदालत में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी हत्याकांड के आरोपी अदालत में पेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान रमेश पुनियानी हत्याकांड के तीनों आरोपियों को शनिवार सुबह पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने महिला को जेल भेज दिया जबकि दोनों आरोपी जूडो खिलाड़ियों को तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में आरोपी हैप्पी ने मुंडका मेट्रो स्टेशन से व्यापारी की स्कूटी बरामद कराई। पुलिस की आरोपियों से पूछताछ जारी है।
पुलिस के मुताबिक, व्यापारी रमेश की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें आजादगढ़ निवासी ज्योति व उसके साथी जूडो खिलाड़ी मदीना निवासी हैप्पी उर्फ सन्नी व सेक्टर दो निवासी दीक्षांत शामिल है। इन तीनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए शनिवार को व्यापारी की स्कूटी की निशानदेही की। इसके चलते पुलिस ने स्कूटी को मुंडका मेट्रो स्टेशन की पार्किंग से बरामद कर लिया। इनसे पूछताछ में अन्य जानकारी व बरामदगी की भी उम्मीद है।
यह है मामला
किला रोड मार्केट के पूर्व प्रधान रमेश पुनियानी की जूडो के राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने लाढौत रोड के खेतों में लूट के बाद नेक लॉक लगाकर गर्दन तोड़कर हत्या कर दी। इसके बाद उसी की स्कूटी से लाढौत बाईपास पर ले जाकर जेएलएन नहर में शव फेंक दिया। आरोपी महिला ने 17 फरवरी को उसे फोन कर एक होटल में बुलाया था। इसके अगले दिन पहरावर के पास उसका शव जेएलएन नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी ज्योति, हैप्पी और दीक्षांत को हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी। इसी के आधार पर केस की जांच आगे बढ़ी।