{"_id":"5c4f7026bdec22653c2d142a","slug":"11548709926-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला में अभद्रता करने वाले चालक-कंडक्टर को चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबाला में अभद्रता करने वाले चालक-कंडक्टर को चार्जशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अंबाला बस स्टैंड पर बाइक सवार को टक्कर मारकर अभद्रता करने के आरोप में रोहतक डिपो के चालक-परिचालक को जीएम ने सोमवार को चार्जशीट थमा कर अंबाला रूट से भी हटा दिया है। इससे आक्रोशित रोडवेज कर्मियों का कहना है कि चार्जशीट थमाने की कार्रवाई एकतरफा है।
रोहतक डिपो की बस संख्या एचआर 46डी-5094 में सवारियों को लेकर चालक शंकर (डी-58) व कंडक्टर प्रवेश (सी-372) चंडीगढ़ गए थे, जहां से लौटते समय अंबाला बस स्टैंड गए। रविवार की दोपहर करीब एक बजे वह अंबाला बस स्टैंड के अंदर जा रहे थे तभी गलत दिशा से बिना हेलमेट बाइक लेकर एक व्यक्ति गुजरा जिससे बस की टक्कर हो गई। बताते हैं कि टक्कर होने के बाद ड्राइवर-कंडक्टर और बाइक सवार के बीच काफी गहमागहमी हुई। इसकी सूचना फोन पर मिलते ही रोहतक डिपो के जीएम बस स्टैंड पहुंचे और बस के ड्राइवर-कंडक्टर के बारे में जानकारी करते हुए अधीनस्थों को तत्काल प्रभाव से दोनों को रूट से हटाने के आदेश दिए। सोमवार को दफ्तर पहुंचते ही महाप्रबंधक राहुल जैन ने ड्राइवर शंकर और कंडक्टर प्रवेश को गलत तरह से बस चलाने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए चार्जशीट थमा दी। महाप्रबंधक की कार्रवाई से डिपो के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि महाप्रबंधक ने यह कार्रवाई एकतरफा की है। कम से कम पता लगाना चाहिए था कि गलती किसकी थी और किसने अभद्रता की।
वहीं, ड्राइवर शंकर का कहना है कि बाइक सवार अचानक गलत दिशा में आया जिसका विरोध किया। चालक ने बताया कि बाइक सवार से सिर्फ इतना ही कहा था कि मारना है तो हमारी बस के सामने नहीं ट्रेन के सामने जाकर लेट जा। इस बात को सुनकर बाइक सवार ने उल्टा अभद्रता की जबकि गलती उसी की थी। महाप्रबंधक राहुल जैन का कहना है कि गलत तरह से बस चलाने और अभद्रता करने के आरोप में ड्राइवर व कंडक्टर को चार्जशीट थमा दी गई है। उन्हें अंबाला रूट से भी हटा दिया है।