{"_id":"5bf5ca69bdec2269774f19dd","slug":"11542834793-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनेलो कार्यालय में तोड़फोड़
Updated Thu, 22 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में नए बस अड्डे के पास इनेलो कार्यालय पर कब्जे व तोड़फोड़ मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। इसमें 16 नामजद समेत 40 लोगों पर पार्टी कार्यालय में जबरन घुसने, मारपीट करने, पार्टी का झंडा उतारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल का कहना है कि कुछ लोगों को पार्टी से अलग कर दिया गया है। उन्होंने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया। ये जबरन कार्यालय में घुस आए और तोड़फोड़ की। पार्टी का झंडा उतार दिया। मेरी नेम प्लेट व दूसरा सामान तोड़ डाला। यह पार्टी कार्यालय है। ये लोग पार्टी छोड़ने के लिए कांफ्रेंस करना चाहते थे तो पार्टी का झंडा क्यों उतारा। यह पार्टी का अपमान है। लोगों ने कार्यालय से जरूरी दस्तावेज उठाने के अलावा कम्प्यूटर डाटा खराब कर दिया। एसपी को इनके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।
इनेलो पूरी तरह एकजुट : नांदल
कुछ स्वार्थी तत्व गुंडागर्दी के दम पर इंडियन नेशनल पार्टी को तोड़ने की बातें कर रहे हैं। वे अपने मंसूबों में सफल नहीं होंगे। इनेलो पूरी तरह एकजुट है। सभी कार्यकर्त्ता चौ. ओमप्रकाश चौटाला के दिशा-निर्देशन में सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। यह दावा इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश नांदल ने किया है। उन्होंने कहा कि दिवस कुछ स्वार्थी तत्वों ने रोहतक के पार्टी कार्यालय में गुंडागर्दी व तोड़फोड़ की है। इसकी निंदा करते हैं। इस तोड़फोड़ को लेकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। कुछ लोगों ने सामूहिक इस्तीफे देने के लिए नाम लिख कर देने की बात कही है। उनमें से आधे कार्यकर्त्ताओं ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। इनका दावा है कि नाम बगैर पूछे लिखे गए हैं। उनकी आस्था चौ. ओम प्रकाश चौटाला से जुड़ी है। वे उनकी नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस मौके पर मोनू मल्होत्रा, कुलदीप अहलावत, सौरभ फरमाना, सतीश सैनी, डॉ. देवेंद्र सारण, प्रदीप ढाका, संदीप नेहरा निंदाना, अमित मलिक, रमेश सेठी, बलराज खासा, सूरजभान धानक, बलवान बलमवा, भीम बल्मभा, बलजीत राठी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।