{"_id":"5b6c9a484f1c1b9f3e8b6090","slug":"11533844040-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गली में पानी भरा तो पार्षद पति को पीटा, सामान्य अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में पानी भरा तो पार्षद पति को पीटा, सामान्य अस्पताल में कराया भर्ती
Updated Fri, 10 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गली में बरसाती पानी भरने से खफा एक व्यक्ति ने पार्षद पति पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे पार्षद पति की बाजू में चोट आई और उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की शिकायत दिनोद गेट चौकी में दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला बुधवार देर शाम करीब साढे़ सात बजे का है। वार्ड दो से पार्षद ज्योति कामरा के पति एवं पूर्व पार्षद अशोक कामरा ने बताया कि बारिश हो रही थी और वह अपने घर लौट रहा था। जब वह कृष्णा कॉलोनी के योग आश्रम वाली गली के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति ने डंडे से उस पर हमला किया और कहा कि उनकी गली में पानी जमा होता है। कामरा ने बताया कि मैने उन्हें समझाया कि ठेकेदार को इस बारे में बोल दिया है और बारिश रुकने के बाद गली को ठीक करवा दिया जाएगा। इसके बाद भी वह नहीं माना और झगड़ा करने लगा। बाजू पर तेज डंडा मारे जाने के कारण चोट आई है और सूजन आ गई। वह पहले दिनोद गेट चौकी गया और शिकायत की और इसके बाद सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा। उसे वार्ड तीन में भर्ती किया गया है। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि पार्षद पति अशोक कामरा की शिकायत आई है। जांच की जा रही है। अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।