फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   चुनाव से पहले ही राजनीतिक रंजिश में होने लगे जानलेवा हमले, एक को गोली मारी, दूसरे पर बंदूक तानी

चुनाव से पहले ही राजनीतिक रंजिश में होने लगे जानलेवा हमले, एक को गोली मारी, दूसरे पर बंदूक तानी

Sat, 21 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पहले ही राजनीतिक रंजिश में होने लगे जानलेवा हमले, एक को गोली मारी, दूसरे पर बंदूक तानी
चुनाव से पहले ही राजनीतिक रंजिश में होने लगे जानलेवा हमले
विज्ञापन

एक को गोली मारी, दूसरे पर बंदूक तानी

-बलियाना में चले चाकू, युवक हुआ गंभीर
-दूसरी जगह चली गोली, युवक के पैर में लगी
-दोनों देर रात पीजीआई में किए गए भर्ती, उपचार जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम के चुनाव की सुगबुगाहट के साथ प्रदेश में विधानसभा, लोकसभा व सरपंच पदों के चुनाव को लेकर राजनीति अभी गर्माने लगी है। चुनाव से पहले ही राजनीतिक रंजिश में जिले में दो जगहों पर जानलेवा हमले हुए। अटायक के पास इसी रंजिश में एक व्यक्ति के पैर में गोली मार दी गई। बलियाना में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक व्यक्ति पर बंदूक तान दी। यही नहीं एक युवक को देर रात चाकू मार कर घायल दिया। पुलिस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांधरा निवासी सतीश ने कहा कि 19 जुलाई को वह अपने चचेरे भाई अलीस के साथ अटायल में अपने खेत वाले घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में अटायल पाकस्मा के पास रात आठ बजे गांधरा निवासी सोनू, मोनू व आशीष आए और हमारे साथ झगड़ने लगे। इन्होंने फोन करके अपने साथी भी बुला लिए। दो गाड़ियों में करीब दस लोेग हाथों में डंडे लेकर पहुंचे। सोनू के पास रिवाल्वर या पिस्तौल था। इन्होंने आते ही मुझे पीटना शुरू कर दिया। थाने पहुंचने पर मुझे पता चला कि मेरे बाएं पैर से खून बह रहा है। अस्पताल आया तो गोली लगने की बात पता लगी। मोनू ने मेरे बाएं हाथ पर डंडा मारा सोनू ने अपने हाथ में ली पिस्तौल से मेरी बाए सांथल में गोली मार दी। इसके बाद वे भाग गए। सरपंच चुनाव में उनके खिलाफ होने की रंजीश में यह हमला किया गया।
विज्ञापन

-----
बलियाना निवासी जगदीश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे वह बलियाना निवासी तेजबीर, मोनू उर्फ मोहन की बैठक में बैठे थे। इस दौरान इस्माइला निवासी मुकेश, अजीत, बलियाना निवासी अमीत, सोनू व भालौठ निवासी मनोज पंडित वहां आए। मुकेश के हाथ में पिस्तौल, अजीत के हाथ में राइफल, अमित के हाथ में रिवाल्वर व सोनू जख्मी के हाथ में डोगा बंदूकथी। डोगा बंदूक लिए मनोज पंडित ने कहा कि तू ज्यादा राजनितिक बनता है। इस पर मैंने कहा कि सभी आजाद हैं, कोई किसी को भी वोट दे। इतना कहते ही मुकेश तैश में आ गया और गाली गलौज करते हुए फायर कर दिया। हमें पांचों ने जमीन पर गिराकर पीटा। छाती पर बंदूक लगा कर कहा कि आज तो बच गया है। आगे कभी ज्यादा राजनिति की तो तुझे जान से मार देंगे। धमकी देते हुए अपने हथियारों सहित फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बनियानी में देर रात दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस हमले में गांव के सोनू को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। उसकी कमर पर वार किए गए हैं। घायल को गांव के लोग देर रात पीजीआई लेकर पहुंचे। यहां उसका इलाज किया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed