फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   बोस्टल जेल से भागे क्रांति गैंग के तीन इनामी समेत छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

बोस्टल जेल से भागे क्रांति गैंग के तीन इनामी समेत छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
बोस्टल जेल से भागे क्रांति गैंग के तीन इनामी समेत छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
क्रांति गैंग खुलासा-फाइल नंबर-दो
विज्ञापन


बोस्टल जेल से भागे क्रांति गैंग के तीन इनामी समेत छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
- रोहतक सीआईए-2 के हाथ लगी बड़ी सफलता
- आरोपियों से छह पिस्तौल, कारतूस भी किए गए बरामद
- सांपला, कलानौर में लूट और रंगदारी समेत दिल्ली, गुरुग्राम, हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर 30 से अधिक वारदात अंजाम देना किया स्वीकार
- आरोपियों के पास से क्रेटा और बलेनो कार भी बरामद, एसपी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सीआईए-2 ने क्रांति गैंग के पचास हजारी राहुल, चालीस हजारी कपिल व 25 हजारी अभिषेक समेत छह सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने सांपला, कलानौर में लूट, रंगदारी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, गुरुग्राम में कई हत्या, लूट, रंगदारी की वारदात कबूली हैं। पकड़े गए बदमाशों में वर्ष 2017 में हिसार की बोस्टल जेल से भागे क्रांति गैंग के दो सदस्य भी शामिल हैं। बदमाशों से दह देसी पिस्तौल, कारतूस व दो कार भी बरामद की गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि उक्त सदस्य दिल्ली एनकाउंटर के दौरान जान बचाकर फरार हो गए थे।

एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने सीआईए-2 के कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि तीन जून की रात में सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह को सूचना मिली कि क्रांति गैंग का पचास हजारी राहुल उर्फ दादा गैंग के अन्य सदस्यों के साथ दो कारों में सांपला में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए समचाना-भैसरू से होते हुए सांपला जा रहे हैं। सीआईए-2 प्रभारी आजाद सिंह की टीम ने नाकेबंदी कर दी। टीम ने क्रेटा और बलेनो सवारों को रुकने का इशारा किया। इस पर कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के बाद पचास हजारी बहु अकबरपुर निवासी राहुल उर्फ दादा, झज्जर के डीघल गांव निवासी चालीस हजार के इनामी कपिल उर्फ पहलवान, 25 हजार के इनामी मुरादपुर टेकना निवासी अभिषेक उर्फ आशू के अलावा बहु अकबरपुर के सोमबीर, करसौला के अमित, गुरुग्राम के विनीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 6 देसी पिस्तौल, 19 कारतूस बरामद किए गए हैं। राहुल और कपिल वर्ष 2017 में हिसार की बोस्टल जेल से भागे थे। आरोपियों ने सांपला और कलानौर में 18 जून को लूट व रंगदारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके अलावा रोहतक के स्कूल संचालक से एक करोड़ की रंगदारी, गुरुग्राम, दिल्ली, जींद, हिसार में भी लूट, रंगदारी, हत्या की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


यह हैं पकड़े गए इनामी और अन्य---
1. राहुल उर्फ दादा निवासी गांव बहुअकबरपुर जिला रोहतक (50 हजार रुपये का इनामी बदमाश)
2. कपिल उर्फ पहलवान निवासी गांव डीघल जिला झज्जर (40 हजार रुपये का इनामी बदमाश)
3. अभिषेक उर्फ आशु निवासी गांव मुरादपुर टेकना जिला रोहतक (25 हजार रुपये का इनामी बदमाश)
4. सोमबीर उर्फ छतरी निवासी गांव बहु अकबरपुर, जिला रोहतक
5. अमित निवासी गांव करसौला जिला जींद हाल फोरेस्ट सरकारी क्वार्टर करनाल
6. विनीत उर्फ तिरछी निवासी गांव गुरुग्राम
---

ये पहली बार चढ़े पुलिस के हत्थे
एसपी ने बताया कि अपराध जगत में कदम रखने के बाद से इनामी राहुल, विनीत, सोमबीर पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे। तीनों पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

संजीत और राजेश के मरने के बाद राहुल और आशू ने संभाल ली थी गिरोह की कमान
रोहतक। एसपी ने बताया कि दिल्ली एनकाउंटर में राजेश भारती, संजीत बिदरो के मरने के बाद पचास हजारी राहुल, आशू ने गिरोह की कमान संभाल ली थी। वहीं गिरोह के सदस्यों को दिशा निर्देश देते थे। राहुल ने वर्ष 2016 में संजीत बिदरो के साथ मिलकर बहु अकबरपुर में एक युवक को भी गोली मार दी थी। राहुल पर हत्या, लूट, डकैती के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने इन वारदातों को अंजाम देना किया स्वीकार
1. फरवरी 2016 में राहुल, संजीत बिदरो, सचिन उर्फ बिल्लू, देवा, भोले व अजीत ने गांव बहु अकबरपुर निवासी सतीश को गांव में ही गोली मारी थी।

2. अप्रैल 2016 में राहुल, सचिन उर्फ बिल्लू, संजीत बिदरो, गिरजा शंकर उर्फ बोबी वासी मध्यप्रदेश व अभिषेक उर्फ आशु ने बस स्टैंड भिवानी से आगे स्विफ्टडिजायर कार पिस्तौल के बल पर लूटी थी।

3. अप्रैल 2018 में राहुल, अभिषेक उर्फ आशु, विनीत उर्फ तिरछी, सुशील सांपला, देवेंद्र उर्फ बिच्छू ने एनएच-8 गुरुग्राम पार्क के पास से इनोवा गाड़ी पिस्तौल के बल पर लूटी थी।

4. अक्टूबर 2016 में राहुल, संजीत बिदरो, सोनू मोखरा, सचिन उर्फ बिल्लू, सोमबीर उर्फ छतरी, मोनू उर्फ पोप व दीपक कंसाला, रविकांत उर्फ पव्वा गाड़ौली, जयबीर व लव शर्मा गुरुग्राम और पवन डीघल ने न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में पप्पू गुर्जर की गोली मारकर हत्या की थी।

5.नवंबर 2017 में राहुल, अभिषेक उर्फ आशु ने मॉडल टाउन रोहतक से गौरव भाली से 5 लाख रुपये व अपाचे बाइक लूटी

6. दिसंबर 2017 में राहुल, विनीत उर्फ तिरछी, अभिषेक उर्फ आशु, पंकज उर्फ चौटाला गुरुग्राम, हितेष गाड़ौली ने बाइकों पर सवार होकर संदीप महलावत गाड़ौली को गांव गाड़ौली गुरुग्राम में गोली मारी थी।

7. दिसंबर 2017 में राहुल, विनीत उर्फ तिरछी, अभिषेक उर्फ आशु ने दिल्ली रोहिणी सेक्टर-2 से वरना गाड़ी पिस्तौल के बल पर लूटी थी।

8. 2018 में राहुल, पवन कालिया, विनीत उर्फ तिरछी व अरुण उर्फ सुखा ने मिलकर इनोवा गाड़ी में सवार होकर स्विफ्ट गाड़ी धर्मपुरा के पास से पिस्तौल कि नोक पर लूटी थी, जो खराब होने पर होने पर झटीकरा गंाव के पास छोड़ दी थी।

9. जून 2018 में राहुल, विनीत उर्फ तिरछी, अभिषेक उर्फ आशु, सुशील सांपला, देवेंद्र उर्फ बिच्छू ने गाड़ी में सवार होकर गांव मुरादपुर टेकना में प्रवीण मुरादपुरा टेकना की गोली मारकर हत्या की थी।

10. 18 जून 2018 को राहुल, देवेंद्र उर्फ बिच्छू, अभिषेक उर्फ आशु, विनती उर्फ तिरछी, सुशील सांपला ने मिलकर स्विफ्ट गाड़ी मे सवार होकर हसनगढ़ टावर फैक्ट्री जिला रोहतक के मैनेजर से पिस्तौल की नौक पर 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।

11. 18 जून 2018 को राहुल, देवेंद्र उर्फ बिच्छू, अभिषेक उर्फ आशु, विनीत उर्फ तिरछी, सुशील सांपला ने मिलकर स्विफ्ट गाड़ी मे सवार होकर सांपला मेन बाजार कुमार बुक डिपो के मालिक प्रमोद से पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये लूटे थे।

12. 18 जून 2018 को राहुल, देवेंद्र उर्फ बिच्छू, अभिषेक उर्फ आशु, विनीत उर्फ तिरछी, सुशील ने स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर कलानौर मेन बाजार में फोन कि दुकान के मालिक से 30 हजार रुपये लूटे थे और दुकान मालिक के पैर में गोली मारी।

13. 18 जून 2018 को राहुल, देवेंद्र उर्फ बिच्छू, अभिषेक उर्फ आशु, विनीत उर्फ तिरछी, सुशील ने मिलकर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर पुरानी अनाज मंडी सांपला में पशुदाना की दुकान के मालिक से पिस्तौल दिखाकर 50 हजार रुपये लूटे थे।

14. मार्च 2016 में आर्य नगर रोहतक में अभिषेक व संजीत बिदरो ने एक स्कूटी सवार से कहासुनी होने पर हवाई फायर किया था।

15. मार्च 2016 में अभिषेक, संजीत बिदरो, कालू रबड़ा, गिरजाशंकर उर्फ बोबी ने मिलकर गोहाना में महम रोड से मोटरसाइकिल पिस्तौल दिखाकर छीनी थी।

16. अप्रैल 2016 में अभिषेक, संजीत बिदरो, रणदीप छारा ने मिलकर डीघल टोल प्लाजा झज्जर से आगे आई-20 गाड़ी पिस्तौल के बल पर छीनी थी। ड्राइवर के पैर में गोली मारी थी।

17. सितंबर 2017 को अभिषेक, संजीत बिदरो, राजेश कंडेला, प्रवीन, राहुल राठी, काला प्रधान व सुनील उर्फ लाला, दीपांशु व सुरेश उर्फ लंबू ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर झज्जर रोड बहादुरगढ़ में मोनू जून की गोली मारकर हत्या की थी।

18. जून 2018 को विनित उर्फ तिरछी, पवन उर्फ कालिया, अरुण उर्फ सुखा, राहुल उर्फ दादा ने मिलकर स्विफ्ट कार झटीकरा टोल से पहले गुरुग्राम से लूटी थी। खराब होने पर कुछ दूरी पर छोड़ दिया था।

19. माह जून 2018 में विनीत उर्फ तिरछी, पवन उर्फ कालिया, अरुण उर्फ सुखा, राहुल उर्फ दादा ने पिस्तौल दिखाकर झटीकरा टोल से आगे से एक स्विफ्ट कार और ड्राइवर का फोन लूटा था।

20. जून 2018 को विनीत उर्फ तिरछी, अभिषेक उर्फ आशु, पवन उर्फ कालिया, सुशील सांपला, देवेंद्र बिच्छू ने स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर गुरुग्राम में ओल्ड सिटी सेंटर के पास से बलैनो कार लूटी थी।

21. 2016 में अमित, विकास फौगाट व जसवंत ने रवि वासी बोहर पर जानलेवा हमला किया था।

22. 2016 में अमित को झज्जर पुलिस ने अवैध असलहे सहित पकड़ा था।

23. 2016 में ही अमित व जितेंद्र ने मिलकर विक्की बॉक्सर के घर पर गोली चलाई थी।

24. 2016 में कपिल ने सांपला से आगे होटल पर एक सरदार से लिफ्ट लेकर उसकी गला घोटकर हत्या कर शव गांव खडवाली व सांघी के पास खेत में फेंक दिया। आरोपी कपिल गिरफ्तार हुआ था। कपिल बाल सुधार गृह हिसार में बंद कराया गया था जहां से संजीत बिदरो के साथ फरार हुआ था।

25. 2017 मे कपिल, संजीत बिदरो, दीपक उर्फ दीपा किशनगढ़, विजय बिरधाना, आशु भिवानी बोस्टल जेल से भाग गए थे। इस संबंध में हिसार में मामला दर्ज है। कपिल पर हिसार पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा है।

26. 2017 में कपिल ने अपने साथी के साथ मिलकर सोनीपत मे एडीडास के शोरूम से जूते व 8000 रुपये पिस्तौल के बल पर लूटे थे।

27. 2018 में कपिल, संजीत बिदरो, राजेश भारती, सोमबीर उर्फ छतरी, उमेश, जीतू, सोनू ने मिलकर गांव बहु अकबरपुर में स्थित एचडी स्कूल के संचालक से 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

28. 2016 में सोमबीर उर्फ छतरी, राहुल उर्फ दादा, सोनू मोखरा, संजीत बिदरो, अजीत उर्फ बच्ची व रविकांत उर्फ पव्वा, सचिन उर्फ बिल्लू, पवन, लव शर्मा, मोनू उर्फ पोप व दीपक ने मिलकर न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में पप्पू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कि थी।


29. 2018 में सोमबीर उर्फ छतरी, राजेश भारती, संजीत बिदरो, कपिल, उमेश, जीतू, सोनू के साथ मिलकर सांपला में खत्री प्रॉपर्टी डीलर के मालिक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed