फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रॉकी को सिखाना है सबक, मोनू ने मुख्य आरोपी को खरीदकर दिये थे दो चाकू

रॉकी को सिखाना है सबक, मोनू ने मुख्य आरोपी को खरीदकर दिये थे दो चाकू

Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
रॉकी को सिखाना है सबक, मोनू ने मुख्य आरोपी को खरीदकर दिये थे दो चाकू
डिप्टी मेयर के भतीजे की रेकी पर हुई थी हत्या
विज्ञापन

मोनू बीबान ने शशि को खरीदकर दिये थे चाकू

- आरोपी शशि ने लिया रैकी में राहुल का नाम, जल्द पूछताछ करेगी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शेर विहार कॉलोनी के रॉकी के हत्याकांड में मुख्य आरोपी शशि व उसके दोस्त सुनील की गिरफ्तारी के बाद वारदात में डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल भाटी और उसके चेले मोनू का नाम सामने आया है। जांच में पता चला है कि राहुल की रैकी के बाद रॉकी की हत्या की गई थी जबकि वारदात में सामने आये चौथे आरोपी मोनू बीबान ने हत्या से पहले दो चाकू खरीदकर शशि को दिये थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक राहुल व मोनू को गिरफ्तार नहीं किया है। मामले में एसपी पंकज नैन का कहना है कि जांच की जा रही है। बता दें कि मुख्य आरोपी शशि ने पुलिस को बयान दिया है कि राहुल ने उसे रॉकी की लोकेशन के बारे में बताया था। अब पुलिस राहुल से पूछताछ करके सच्चाई का पता लगाएगी। वहीं, पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपी शशि व सुनील को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

बता दें कि हिंदू कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सचिव रॉकी की दो फरवरी की रात को शेर विहार कॉलोनी में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये थे। इस मामले में मुख्य आरोपी शशि अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मामले को लेकर अगले दिन हिंदु कॉलेज के विद्यार्थियों और परिजनों ने आरोपियों को पकड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉलेज के बाहर भिवानी रोड पर जाम लगाया था। इसके बाद सीआईए 1 के एएसआई अमित कुमार और राजेश ने मुख्य आरोपी शशि और चरखीदादरी के गांव बिरही छपार निवासी उसके दोस्त सुनील को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


दुकान पर बैठकर हुक्का पी रहा है रॉकी: राहुल
एएसआई अमित ने बताया कि दोनों आरोपियों से रिमांड अवधि में उनके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी शशि ने बताया कि हिंदू कॉलेज में झगड़ा होने के बाद वह रॉकी को सबक सिखाने की फिराक में घूम रहे थे। शशि ने डिप्टी मेयर अशोक भाटी के भतीजे राहुल भाटी से भी कहा था कि जहां पर भी रॉकी दिखाई दे तो उसकी जानकारी दे देना। वारदात के दिन राहुल कॉलोनी में ही घूम रहा था। तभी उसे रॉकी एक जगह हुक्का पीते हुए नजर आ गया। उसने शशि को सूचना दी। हालांकि राहुल को इस बारे में जानकारी नहीं थी कि आरोपी रॉकी की हत्या कर देंगे। इस संबंध में ही राहुल से पूछताछ की जाएगी। शशि ने बताया कि हिंदू कॉलेज में रॉकी के साथ कहासुनी होने के बाद उसने मोनू बीबान से चाकू देने की बात कही थी। मोनू ने कुछ देर बाद ही कच्चा चमारिया फाटक के पास से दो चाकू खरीदकर शशि को दिये थे। पुलिस रिमांड अवधि में आरोपियों से वारदात में प्रयोग चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आरोपी मोनू की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी शशि के साथ मनाली घूमने गया था राहुल
एएसआई अमित ने बताया कि पुलिस पूछताछ के दौरान मूलरूप से दादरी के गांव लोहारवाड़ा निवासी शशि ने कबूल किया कि उसकी राहुल के साथ काफी पुरानी दोस्ती है। शशि जनवरी माह में राहुल व अपने अन्य दोस्तों के साथ मनाली भी घूमने गया था। इसकी फोटो फेसबुक पर शेयर की थी। यही नहीं मृतक के पिता मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि करीब 15 दिन पहले भी उनके बेटे रॉकी का गाली गलौच को लेकर शशि और राहुल के युवक से झगड़ा हो गया था।

राहुल को अपना गुरु मानता है मोनू
यदि पूरे मामले पर नजर डाले तो वारदात में अभी तक जिन आरोपियों के नाम सामने आये है वह कहीं न कहीं एक दूसरे से जुड़े थे। अधिकतर आरोपी फेसबुक के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में थे। आरोपियों को चाकू खरीदकर देने वाला मोनू बीबान डिप्टी मेयर के भतीजे राहुल भाटी को अपना गुरु मानता है। इसके बारे में वह कई बार फेसबुक पर भी टिप्पणी कर चुका है। दोनों की एक साथ कई फोटो फेसबुक पर है।

पुलिस के हत्थे चढ़ा तो शशि को हुआ पछतावा
सरेआम चाकुओं से वार करके रॉकी को मौत के घाट उतारने वाले मुख्य आरोपी शशि को गिरफ्तारी के बाद पछतावा हो रहा है। उसका कहना है कि वह रॉकी की हत्या नहीं करना चाहता था। केवल उसकी पिटाई करना चाहते थे। लेकिन जब उन्होंने रॉकी पर वार किया तो वह उनके काबू में नहीं आया। इस पर शशि ने उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। हालांकि पुलिस आरोपियोें की इस कहानी पर भरोसा नहीं कर रही है।




















डिप्टी मेयर चाचा की सियासत पर भारी न पड़ जाए राहुल
रॉकी हत्याकांड में नगर निगम के कांग्रेस समर्थित डिप्टी मेयर अशोक भाटी के भतीजे राहुल भाटी का नाम सामने आने से निगम के सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि डिप्टी मेयर अशोक भाटी निगम चाहे अब तक फर्नीचर घोटाले में खुद में बचाए हुए हैं, लेकिन अब भतीजे का नाम मर्डर केस में उछलने से डिप्टी मेयर की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed