{"_id":"594ae2804f1c1b76668b457d","slug":"11498079872-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दुकानदार को कुचला, शव को फिर भी रौंदते रहे ट्रक, नहीं रुके तो परिजनों ने सड़क पर लेट लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने दुकानदार को कुचला, शव को फिर भी रौंदते रहे ट्रक, नहीं रुके तो परिजनों ने सड़क पर लेट लगाया जाम
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रक ने दुकानदार को कुचला, शव को फिर भी रौंदते रहे ट्रक, नहीं रुके तो परिजनों ने सड़क पर लेट लगाया जाम
-एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) पर पंचायत भवन के समीप हुआ हादसा
- माडल टाउन निवासी मनविंद्र सिंह की जगाधरी में बर्तन पोलिस के सामान की है दुकान
परिजन बोले, आधा घंटें तक नहीं पहुंची पुलिस, ना ही एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के बीचों बीच से निकल रहे नेशनल हाईवे 73 पर सरपट दौड़ रहे ट्रक ने जगाधरी से दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को कुचल दिया। दुकानदार का शव सड़क पर ही पड़ा रहा और हाईवे पर चल रहे ट्रक व अन्य वाहन फिर भी उसे कुचलते रहे। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक ना तो पुलिस पहुंची और ना ही एंबुलेंस। परिजनों ने सड़क पर पड़े दुकान के शव को कुचल रहे ट्रकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब ट्रक नहीं रुके मृतक का बेटा व अन्य परिजन सड़क के बीच लेट गए और नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद थाना शहर एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया।
माडल टाउन निवासी मनविंद्र सिंह साहनी (57) की जगाधरी के एसडी पब्लिक स्कूल के पास सरदार ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बर्तन पॉलिश के सामान की दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान बंद करके अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाईवे 73 पर पंचायत भवन के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह एक्टिवा समेत सड़क पर जा गिरा। इसके बाद ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक के बेटे हरसिमरन साहनी व भतीजे चन्नदीप साहनी ने बताया कि हादसे के बाद भी नेशनल हाईवे से निकल रहे ट्रक नहीं रुके और सड़क पर पड़े शव को कुचलते रहे। हरसिमरन ने बताया कि हादसे की सूचना पर जब वे मौके पर पहुंचे तो उनके पिता का शव सड़क के बीच पड़ा हुआ था और उसके ऊपर से ट्रक निकल रहे थे। मौके पर ना तो पुलिस पहुंची थी और ना ही एंबुलेंस। उन्होंने हाईवे से निकल रहे ट्रकों को रोकने का प्रयास किया। पिता के शव की दुर्गति होती देख लेकिन जब हाईवे पर ट्रैफिक नहीं रुका तो वे सड़क के बीच लेट गए। जिसके बाद सड़क पर ट्रैफिक रुका और जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद थाना शहर यमुनानगर प्रभारी अजीत कुमार, रामपुरा चौंकी इंचार्ज रामफल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। बुधवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
बॉक्स
बेलगाम ट्रकों पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं :
दुकानदार की मौत पर गुस्साएं परिजन पुलिस के आने के बाद भी सड़क से नहीं हटे। परिजनों का कहना था कि शहर में ट्रक बेलगाम हो चुके है। रोजाना ट्रकों के नीचे लोग कुचले जा रहे है। लेकिन इन बेलगाम ट्रकों पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। उनकी गति पर भी कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। क्योंकि शहर के बीच से भी वह तेज रफ्तार से चलते है। पुलिस ने परिजनों को समझाया और उचित कार्यवाही का आश्वासन देकर मामला शांत किया। करीब आधे घंटे के बाद नेशनल हाईवे से जाम खुला और वाहन सुचारु रूप से चल पाए।
विज्ञापन
बॉक्स
ट्रकों से हादसों के साथ साथ रोजाना लगता है जाम :
जिले में ट्रकों से रोजाना हादसों के अलावा ट्विनसिटी में रोजाना ट्रकों के चलते जाम लगता है। शहर के बीचोंबीच गुजर रहे नेशनल हाईवे 73ए पर त्रिकोणा चौक से शुरू होकर बुड़िया चौक, अग्रसेन चौक, मटका चौक, डा. बीआर अंबेडकर चौक तक शाम होते ही जाम लग जाता है। इसके बाद नेशनल हाईवे 73 पर अंबेडकर चौक से कन्हैया साहिब चौक, महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक तक जाम लगा रहता है। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर भी ट्रकों की वजह से विश्वकर्मा चौक से लेकर औरंगाबाद तक जाम की स्थिति रहती है। जिससे शहरवासी काफी परेशान होते है।
बॉक्स
हर दिन हो रहे हादसे :
जिले में खनन जोन शुरू होने के बाद से सड़कों पर ट्रकों को दबाव बहुत अधिक मात्रा में बढ़ा है। हजारों की संख्या में रोजाना ट्रक शहर के बीचों बीच बने नेशनल हाईवों से गुजरते है। जिसके चलते जिले में हादसों के ग्राफ में वृद्धि हुई है। रोजाना ट्रकों के नीचे लोग कुचले जा रहे है। सप्ताहभर में सड़क हादसों में आधा दर्जन से अधिक मौत हो चुकी है। जबकि दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके है।
बॉक्स
सप्ताहभर में हुए हादसों की सूची :
- 15 जून को नेशनल हाईवे 73ए पर छछरौली के नजदीक दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई और उसका भांजा घायल हो गया।
- 15 जून की अलसुबह अनियंत्रित ट्रक बिलासपुर के गांव मखौर में घर के आगे चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को कुचलता हुआ दो घरों में जा घुसा। इसमें बुजुर्ग की मौत हो गई।
- 18 जून को सुढैल के नजदीक निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 73 पर ट्रक की चपेट में आने से किसान मुंसीबल निवासी सुरमुख सिंह की हुई मौत।
- 17 जून को रणजीतपुर मार्ग पर कार की टक्कर से साइकिल सवार रानीपुर खुर्द निवासी रामस्वरूप की मौत हो गई थी।
- 13 जून को रादौर के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत।
- 13 जून को साढौरा रोड पर पहाड़ीपुर के नजदीक कार की टक्कर से कार सवार पहाड़ीपुर निवासी लक्ष्मणदास की मौत व उनकी पुत्रवधु एकता घायल हो गई।
वर्जन
हादसे की सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। जाम लगा रहे परिजनों को समझाकर शांत कर दिया गया है। मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रकों की गति पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस चालान कर रही है।
- अजीत कुमार, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो : 31, 32 व 33
इनसर्ट
निर्माणाधीन डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, बड़ा हादसा टला
रादौर। अनाज मंडी के समीप एसके रोड पर बने रहे डिवाइडर पर मंगलवार रात एक ट्रक चढ़ गया। हालांकि इससे ट्रक में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रक बजरी से लदा हुआ था और यमुनानगर से लाडवा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात्रि बजरी से लदा एक ट्रक यमुनानगर की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह अनाज मंडी के समीप पहुंचा तो वह सड़क पर बने रहे डिवाईडर के ऊपर चढ़ गया।
फोटो : 30