फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भारत न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे दो को पकड़ा

भारत न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे दो को पकड़ा

Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
भारत न्यूजीलैंड मैच पर सट्टा लगा रहे दो को पकड़ा
रोहतक। भारत-न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टी-20 मैच पर दिल्ली से ऑनलाइन लाखों का सट्टा लगाया जा रहा था। मामले की सूचना पाते ही पुरानी सब्जी मंड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके से प्रॉपर्टी डीलर को दबोच लिया। पुलिस प्रॉपर्टी डीलर से पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने मौके से मोबाइल और डायरी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुरानी सब्जी मंड़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि गोहाना स्टैंड के पास स्थित मकान में भारत न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। एसपी के निर्देश पर सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मकान पर देखा कि एक युवक भारत की जीत पर दस का भाव दे रहा था। दीवार पर लगी एलईडी पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच चल रहा था। पुलिस ने मौके से रुबल को दबोच लिया। साथ ही दो मोबाइल, डायरी भी बरामद की गई। छह लाख से अधिक का सट्टा लगाया हुआ था। पकड़ा गया आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी करता है। पुलिस ने जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed