फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पत्नी के बाद अब सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेंट और उसका साला भी गिरफ्तार-AMBALA

पत्नी के बाद अब सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेंट और उसका साला भी गिरफ्तार-AMBALA

Fri, 12 Oct 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के बाद अब सीआरपीएफ का डिप्टी कमांडेंट और उसका साला भी गिरफ्तार-AMBALA

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक/झज्जर। पानीपत के मॉल सुपरवाइजर की रोहतक में हुई हत्या के मामले में सिटी एसएचओ जगबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट और उसके साले को भी वीरवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पहले पुलिस से बचने के लिए डिप्टी कमांडेंट ने दिनभर शव को अपने ही घर में छिपा दिया था। फिर बाद में रात होने पर शव को जींद रोड पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने डिप्टी कमांडेंट की गिरफ्तारी के संबंध में सीआरपीएफ मुख्यालय जम्मू को भी पत्र भेजा है। उधर, डिप्टी कमांडेंट की पत्नी से भी पुलिस ने वीरवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
दरअसल, 30 सितंबर को जींद-रोहतक हाईवे पर स्थित डीपीएस स्कूल के पास पानीपत के भलौर के रहने वाले दीपक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला था। दीपक समालखा के इनेलो नेता के मॉल में सुपरवाइजर तैनात था। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया था। परिजनों ने पानीपत क्षेत्र के दो युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस मामले में झज्जर के मूल निवासी डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार की पत्नी यमुना को गिरफ्तार कर लिया था। सुरेश अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ अभी रोहतक की सूर्य कॉलोनी में रह रहा था।
विज्ञापन

दीपक और यमुना थे फेसबुक फ्रेंड
पुलिस ने मामले में खुलासा किया था कि दीपक और यमुना फेसबुक पर एक-दूसरे के संपर्क में थे। 29 सितंबर को यमुना के बुलाने पर दीपक उसके घर रोहतक आ पहुंचा था। 30 सितंबर को अचानक डिप्टी कमांडेंट घर आ पहुंचा था। बाद में डिप्टी कमांडेंट, उसकी पत्नी और साले गौरव ने जहरीला पदार्थ देकर दीपक की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को डिप्टी कमांडेंट सुरेश कुमार और उसके रोहतक में ही रहने वाले साले गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया है। दोनों ने बताया कि दीपक की हत्या के बाद पुलिस के फंसने के डर से 30 सितंबर को दिनभर दीपक के शव को घर पर ही रखा गया। जैसे ही शाम के समय थोड़ा अंधेरा हुआ तो डिप्टी कमांडेंट और उसका साला गौरव शव को जींद रोड पर फेंक आए थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

महिला को एक दिन का रिमांड मिला
एसएचओ ने बताया कि आरोपी महिला यमुना को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर लेने के निर्देश दिए। महिला ने कहा है कि पति से पकड़े जाने पर वह खुद जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर रही थी, मगर उसे दीपक ने ही रोक लिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।

सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा पास कर चुका था डिप्टी कमांडेंट का साला गौरव
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि डिप्टी कमांडेंट का साला गौरव दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा पास कर चुका था। पुलिस की पूछताछ में डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जम्मू से वह ट्रेन में सवार होकर पानीपत तक पहुंचा। पानीपत से उसे ट्रेन में ही रोहतक के लिए आना था, मगर ट्रेन चार घंटे लेट थी, जिसके कारण वह बस में सवार होकर ही रोहतक आ पहुंचा था।

हत्या के बाद बच्चे का उपचार कराने पहुंच गए थे आरोपी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि हत्या के बाद डिप्टी कमांडेंट 13 वर्षीय बच्चे को बुखार होने के कारण उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर गए थे। तीन दिन से तो पुलिस के डर से घर पर भी नहीं सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed