फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मकडौली टोल पर कार रूकवाने पर कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल, सीसीटीवी में कैद

मकडौली टोल पर कार रूकवाने पर कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल, सीसीटीवी में कैद

Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मकडौली टोल पर कार रूकवाने पर कर्मचारियों पर तानी पिस्तौल, सीसीटीवी में कैद
पिस्टल तानी अर बोल्या, इबकै गाड्डी रोकी तो थारे टोल नै फूंक द्यांगें
विज्ञापन


- मकडौली टोल पर जबरदस्ती कार को घुसाने का विरोध करने पर चालक ने टोल कर्मचारियों पर तानी पिस्टल

- भविष्य में कार रुकवाने पर दी टोल को आग लगाने की धमकी, बोला- पहले भी आग लगा चुका हूं
- आरोपी की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद, टोल के मैनेजर ने सदर थाने पर की शिकायत


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। मकडौली टोल पर जबरदस्ती कार को घुसाने का विरोध करने पर जसिया निवासी व्यक्ति ने टोल के कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी। उसने धमकी दी कि अगर उसने कभी उसकी कार रोकी तो अपने साथियों को बुलाकर टोल को आग लगा देगा। आरोपी की सारी गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई। मैनेजर ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने पर शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टोल मैनेजर सदानंद सिंह चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार की रात करीब 9:15 बजे गोहाना की ओर से एक कार तेज गति से आ रही थी। कार को चालक ने फास्ट टैग लेन में जबरदस्ती घुसा दिया। जबकि गाड़ी पर कोई फास्ट टैग नहीं लगा था। सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार से उतरे जसिया निवासी व्यक्ति ने पहले तो गाली गलौज की। इसके बाद पिस्तौल कर्मचारियों पर तान दी। कहा कि हट जाओ, नहीं तो जान से हाथ धो बैठोगे। उसने धमकी दी कि अगर अगली बार उसकी कार को रोका तो अपने साथियों को बुलाकर टोल को आग लगा देगा। वह इससे पहले भी यह कर चुका है। इसके बाद आरोपी कार को लेकर चला गया। टोल मैनेजर का आरोप है कि पूर्व में भी तीन बार आरोपी इसी तरह कर्मचारियों पर पिस्तौल तान चुका है। सदर थाने पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। आरोपी की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें आरोपी पिस्टल तानता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


जसिया निवासी व्यक्ति के खिलाफ टोल मैनेजर ने शिकायत दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-मकसूद अहमद, आईपीएस, थाना एसएचओ सदर

कर्मचारियों ने किया काम करने से किया इनकार
कर्मचारियों का कहना है कि कुछ वाहन चालक आए दिन उनके साथ अभद्रता करते हैं। जसिया निवासी व्यक्ति पूर्व में भी पिस्तौल तान चुका है। दहशतजदा कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया। बाद में मैनेजर के समझाने पर ही वह माने। कर्मचारियों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय
एमए-7
मकडौली टोल पर कर्मचारियों पर पिस्तौल तानता आरोपी जसिया निवासी व्यक्ति।
----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed