{"_id":"5b184bc64f1c1b254d8b51f1","slug":"111528318918-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ फोटो व वीडियो डालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ फोटो व वीडियो डालने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
एमए-2 व 3
फेसबुक पर युवक द्वारा हथियार के साथ डाला गया फोटो
पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी विजय
---
फेसबुक पर अवैध हथियारों के साथ फोटो व वीडियो डालने वाला गिरफ्तार
- शौक में फेसबुक पर हथियारों के साथ फोटो डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने चलाया हुआ है अभियान
- आरोपी के पास से दो देसी पिस्तौल व कारतूस भी किए गए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शौकिया तौर पर हथियारों के साथ फेसबुक पर फोटो व वीडियो डालने वाले सोनीपत के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो देसी पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने शौकिया तौर पर अवैध हथियारों का दिखावा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो व वीडियो डालने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस को फेसबुक से एक युवक की असलाह के साथ फोटो मिली थी। सीआईए-1 ने मामले की जांच की तो फेसबुक आईडी सोनीपत निवासी विजय उर्फ देवा की पाई गई। सीआईए ने मुखबिर से सूचना के आधार पर विजय को राजीव गांधी स्टेडियम के पास से काबू कर लिया। युवक के पास से दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एसपी का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।