{"_id":"5ace75f94f1c1b0d388b4871","slug":"111523480057-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड और लाखनमाजरा में मोबाइल की दुकानों में करीब आठ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्कुलर रोड और लाखनमाजरा में मोबाइल की दुकानों में करीब आठ लाख की चोरी
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड और लाखनमाजरा में मोबाइल की दुकानों में करीब आठ लाख की चोरी
- एक जगह डीवीआर उखाड़कर ले गये चोर, दूसरी जगह सीसीटीवी फुटेज में हुए कैद
- बुधवार तड़के शहर में सर्कुलर रोड, जाट कॉलेज के पास दुकान में चोरी, गोहाना अड्डे पर भी प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हुई तीन लूट में से एक को भी अभी तक पुलिस सुलझा नहीं सकी थी। अब बुधवार तड़के चोरों ने शहर और जिले में जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने सर्कुलर रोड पर और लाखनमाजरा में मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये सहित करीब आठ लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। जबकि जाट कॉलेज के पास एक स्पोर्ट्स की दुकान से भी कैश व लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इसी तरह चोरों ने गोहाना रोड पर एक मोबाइल की दुकान के ताले तोड़ दिये थे लेकिन यहां चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। चोरों ने किसी दुकान का जैक के माध्यम से शटर को लिफ्ट कर वारदात की तो कहीं शटर को बीच में से उखाड़कर चोरी की। लाखनमाजरा वाली वारदात में पुलिस के हाथ वारदात की सीसीटीवी फुटेज लग गई है।
वारदात नंबर 1
सर्कुलर रोड : कैश और 5 लाख के मोबाइल व अन्य सामान चोरी
चोरों ने तड़के करीब चार बजे सर्कुलर रोड पर धीरज, पंकज कम्यूनिकेशन नाम की मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर 27 हजार रुपये और करीब 5 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी उखाड़कर ले गये। इस संबंध में आर्यनगर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जवाहर नगर निवासी पंकज ने बताया कि उनकी सर्कुलर रोड पर मोबाइल की दुकान है। मंगलवार रात पंकज दुकान का ताला लगाकर घर चले गये थे। तड़के चोरों ने दुकान का बीच में से शटर तोड़कर चोरी कर ली। तड़के पड़ोसी मंजू ने उन्हें वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पंकज दुकान पर पहुंचा तो यहां से चोरों ने कैश और करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर रखा था।
यह सामान हुआ दुकान से चोरी
पंकज ने बताया कि चोर उनकी दुकान से 27 हजार रुपये, 40 मोबाइल, लैपटाप, चार डिब्बे ईयरफोन, बैटरी, फोल्डर सहित करीब 5 लाख रुपये के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गये। पंकज का कहना है कि चोर दुकान में लगी डीवीआर को भी उखाड़कर ले गये। इस कारण आरोपियोें की सीसीटीवी फु टेज भी नहीं मिल सकी है। अब पुलिस अन्य दुकानों से सीसीटीवी फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
दुकान के अंदर से मिला एटीएम कार्ड
दुकान से लाखों रुपये का सामान उड़ाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस को एक सबूत मिला है। जांच पड़ताल के दुकान से एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। एटीएम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का है। दुकानदार ने एटीएम कार्ड को पुलिस को सौंप दिया है। अब पुलिस संबंधित बैंक से संपर्क कर एटीएम के मालिक के बारे में पता करेगी। दूसरी तरफ शहर के बीचोंबीच हुई वारदात का व्यापारियों ने विरोध किया है। जैसे ही व्यापारियों को पंकज की दुकान में चोरी होने का पता चला तो वह काफी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गये। व्यापारियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
वारदात नंबर 2
लाखनमाजरा में मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
लाखनमाजरा (ब्यूरो)। कस्बे में खरेंटी निवासी सोनू व सतीश पुत्र रोहतास ने गिल कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बुधवार रात को लगभग डेढ़ बजे के आस-पास अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़ कर उसकी उसकी दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल चोरी किए हैं। सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर दुकान में रखे गल्ले से रुपये भी अपने साथ ले गए। उन्होंने सुबह आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर शीशे के गेट की साथ वाली खिड़की का शीशा तोड़ कर चोर अंदर घुसे थे। उन्होंने बताया कि लगभग तीन लाख रुपये की चोरी हुई है अभी सामान को चैक कर रहे हैं सही आंकलन बाद में पता चल पाएगा। गल्ले में भी दस हजार रुपये रखे थे उन्हें भी चोर साथ ले गए।
थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। सोनू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
फोटो 41 मोबाईल की दुकान का चोरों द्वारा तो?ा गया शीशे का गेट।
वारदात नंबर 3
जाट कॉलेज के पास जैक से शटर को लिफ्ट कर स्पोर्ट्स दुकान से 3 लाख की चोरी
बदमाशों ने जाट कॉलेज के पास डीएफजी मल्टीनेशनल आउटलेट स्पोर्ट्स के सामान के शोरूम से कैश सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए यहां चोरों ने जैक के माध्यम से शटर को उठाया।
प्रेमनगर निवासी कमलेश ने बताया कि उनका जाट कॉलेज के पास खेल के सामान का शोरूम है। यहां पर जूते, कपड़े, बैट, बॉल सहित खेल का अन्य सामान मिलता है। बुधवार तड़के चोरों ने जैक से शटर को लिफ्ट कर दुकान से 25 हजार रुपये कैश सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। दुकानदार का कहना है कि रात को पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। आरोपियों ने जब पुलिस को देखा तो वह फरार हो गये। इस कारण दुकान में से ज्यादा सामान चोरी होने से बच गया।
वारदात नंबर 4
गोहाना अड्डा पर दुकान का ताला तोड़ा, नहीं कर सके चोरी
चोरों ने देर रात गोहाना अड्डा स्थित मोबाइल हब के नाम से मोबाइल की दुकान में भी सेंधमारी का प्रयास किया लेकिन यहां पर आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। हालांकि चोरों ने दुकान के ताले तोड़ दिये थे। सुबह होने पर दुकानदारों को वारदात का पता चला। इसके बाद जांच पड़ताल की तो पता चला कि दुकान में रखा सामान सुरक्षित था।