{"_id":"5aa1b4d54f1c1ba4758b4659","slug":"111520547029-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से चार साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस लाइन से चार साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला
Updated Fri, 09 Mar 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन से चार साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला
महिला पुलिसकर्मी ने फिर से अपहरण की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पुलिस लाइन के क्वार्टर से महिला सिपाही की चार साल की बेटी के अपहरण के प्रयास के मामले की पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उधर महिला पुलिसकर्मी ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताई है। आज होने वाले बच्ची के पेपर के दौरान सुरक्षा देने की मांग की है। आरोप है कि मांग करने के बाद भी सुरक्षा नहीं दी जा रही है।
पुलिस को शिकायत करते हुये अनी ने बताया था कि वह हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। काफी समय से रोहतक में तैनात है और पुलिस लाइन के क्वार्टर में उसके माता पिता के साथ रहती है। उसका अपने पति से तलाक का एक अन्य मामला अदालत में चल रहा है। फिलहाल उसकी चंडीगढ़ में सेशन ड्यूटी लगी हुई है। उसकी चार साल की बेटी है, जो रोहतक में ही एलकेजी में पढ़ती है। उसकी परीक्षा चल रही है। बुधवार को दिनदहाड़े पुलिस लाइन से 20-25 लोगों ने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया था। मगर कामयाब नहीं हो सके थे। पति समेत अन्य आरोपियों पर अपहरण के प्रयास का आरोप लगाते हुये सिविल थाने पर मामला दर्ज कराया था। साथ ही बेटी के पेपर दिलाने के लिये सुरक्षा की मांग की थी।
अनी ने बताया कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया मगर अभी तक भी सुरक्षा नहंी दी गई है। आज सुबह बेटी की परीक्षा है। फिर से उसका अपहरण किया जा सकता है। पति पर अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया। उधर सिविल थाना एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जुलाना से की गई थी कॉल
जिस नंबर से सिपाही ने कॉल कर धमकी देने का आरोप लगाया था वह जुलाना निवासी युवक का निकला है। पुलिस के अनुसार जुलाना निवासी युवक से भी पूछताछ की जाएगी।