फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये भागे युवक

पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये भागे युवक

Mon, 25 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये भागे युवक
पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे दिये भागे, घेराबंदी के बावजूद एसएचओ की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार
विज्ञापन


- सांपला के शहीद पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर बिना पैसे दिये भागे थे कार सवार युवक
- पुलिस ने लुहारहेड़ी रोड घेरा तो पीसीआर को मारी कार से सीधी टक्कर, बाल बाल बचे पुलिसकर्मी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कार सवार युवकों ने शनिवार देर रात सांपला में जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने पहले तो सांपला के एक पेट्रोल पंप से अपनी कार में 890 रुपये का पेट्रोल डलवाया। फिर रुपये दिये बिना कार लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनकी कार को गांव लुहारहेड़ी रोड पर घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने एसएचओ मोबाइल गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी। हैरानी की बात यह है कि पीसीआर को टक्कर मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये और पुलिस देखती रह गई। इस संबंध में सांपला थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव छारा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह सांपला स्थित शहीद रविंद्र दहिया पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। रात करीब पौने दो बजे सुनील ड्यूटी पर था। तभी तीन युवक दिल्ली नंबर की एक कार में सवार होकर पंप पर आये। युवकों ने सुनील से कार में पेट्रोल डालने की बात कही। इस पर सुनील ने पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। जैसे ही मीटर 890 रुपये के बिल पर पहुंचा तो चालक ने अचानक कार भगा दी। तेल पाइप की नोजल भी कार के टैंक में ही टूट गई। तभी सुनील ने पूरे मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप को दी।
विज्ञापन


पुलिस की थ्योरी- सरेंडर करने को कहा तो मारी टक्कर
सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। सभी पुलिस कर्मचारी एसएचओ मोबाइल पीसीआर में सवार थे। तभी पुलिस को पता चला कि आरोपी कार को लेकर गांव लुहारहेड़ी रोड की तरफ भागे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। लुहारहेड़ी रोड पर पुलिस ने आरोपियों की कार की घेराबंदी कर ली। आरोपियों की कार के आगे पीसीआर लगाकर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी। इस पर आरोपियों ने सीधा पुलिस की पीसीआर में कार की टक्कर मार दी। जब तक पुलिस कर्मचारी कुछ समझ पाते युवक कार लेकर मौके से फरार हो गये। वारदात में पीसीआर चालक अनूप को मामूली चोट आई। टक्कर लगने के कारण पुलिस की गाड़ी हेडलाइट और बंफर टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक के घेरे में पुलिस की कहानी
यदि पुलिस की कहानी पर गौर किया जाए तो प्राथमिक तौर पर मामला शक के घेरे में है। क्योंकि जब आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारी तो दोबारा उनका पीछा क्यों नहीं किया गया। जबकि पीसीआर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त भी नहीं है। शिकायत के अनुसार गाड़ी की हैडलाइट और बंफर टूटा है। यदि समय के रहते आरोपियों की कार का पीछा किया जाता तो शायद वह पकड़ में आ जाते। इसके अलावा पुलिस के पास आरोपियों के गाड़ी का नंबर भी था। मगर देर रात तक पुलिस गाड़ी के मालिक का ही पता नहीं कर सकी।

पेट्रोल पंप पर चालू नहीं थे सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए रविवार को पेट्रोल पंप से पूरी करतूत की सीसीटीवी फुटेज लेने की कोशिश की तो पता चला कि कैमरे चालू नहीं थे। हालांकि सेल्समैन ने पुलिस को आरोपियों की कार का नंबर मुहैया करवा दिया है। नंबर के आधार पर कार के मालिक का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में सांपला थाना पुलिस ने सेल्समैन और पीसीआर चालक के बयान पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


बदमाशों के निशाने पर है शहीद पेेट्रोल पंप
सांपला का शहीद रविंद्र दहिया पेट्रोल पंप पिछले काफी समय से बदमाशों के निशाने पर है। बदमाश लगातार इसे निशाना बना रहे हैं। पड़ताल में पता चला है कि इस पेट्रोल पंप पर पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा वारदात हो चुकी हैं। यहां पर बदमाशों ने पिछले साल भी वारदात की थी।


वर्जन
कार सवार युवकों की तलाश की जा रही है। कार के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा हैं।
- प्रवीण मलिक, एसएचओ थाना सांपला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed