{"_id":"5a21ca544f1c1ba7678bf1f9","slug":"111512163924-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोड वाहनों पर ठोंका 17.30 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवर लोड वाहनों पर ठोंका 17.30 लाख रुपये जुर्माना
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
ओवर लोड वाहनों पर लगाया 17.30 लाख रुपये जुर्माना
- एडीसी अजय कुमार ने जांच कर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
अतिरिक्त उपायुक्त एवं सचिव आरटीए अजय कुमार ने शुक्रवार को रोहतक-सोनीपत रूट पर जांच अभियान चलाते हुए ओवर लोड 34 वाहनों के चालान काटे हैं। इन सभी पर तकरीबन 17 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
जांच के दौरान अधिकारी ने कहा कि इस तरह के ओवर लोड वाहनों को नियमित जांच के दौरान पकड़ा जा रहा है। यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि इस तरह के वाहन क्षमता से ज्यादा लोड भरकर लोगों की जान जोखिम में डालने का काम करते हैं। इस प्रकार के वाहन मालिक सरकार के आदेशों को दरकिनार करके गाड़ियों में क्षमता से ज्यादा लोड भर लेते हैं, जोकि हादसों का कारण बनते हैं। इस प्रकार के वाहन चालकों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा और ओवर लोड वाहनों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ इंस्पेक्टर विनय और राजेश के अलावा सतबीर फोगाट और नरेंद्र मौजूद रहे।