फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डाक्टर के मकान में आग से सामान जला

डाक्टर के मकान में आग से सामान जला

Wed, 03 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर के मकान में आग से सामान जला
फोटो सतीश के पास
विज्ञापन

डॉक्टर के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
-सोमवार की रात में हुआ हादसा
-फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रैनकपुरा में शॉर्ट सर्किट के चलते एक प्राइवेट डॉक्टर के घर में आग लग गई। आग से दो लाख का सामान जलकर राख हो गया। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
रैनकपुरा में डॉ. रावत सिंह हुड्डा परिवार समेत रहते हैं। घर में उनका क्लीनिक है। सोमवार रात दो बजे वह परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी बीच रसोई में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से रसोई के अंदर आग लग गई। देखते ही देखते आग घर के अन्य कमरों में भी जा पहुंची। डॉ. रावत और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। डॉ. रावत ने बताया कि आग लगने के कारण करीब दो लाख के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed