{"_id":"5947d1b94f1c1b2f778b4cf4","slug":"101497878969-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को किया अगवा
Updated Mon, 19 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा दे नाबालिग लड़की को किया अगवा
यमुनानगर। रादौर के धौलरा माजरा से एक युवक नाबालिग लड़की का शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। धौलरा माजरी निवासी व्यक्ति ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून की रात को रोजाना की तरह उसकी बेटी घर में सोई थी। लेकिन सुबह वह अपने बिस्तर से गायब मिली। बेटी के लापता होने पर उन्होंने सभी रिश्तेदारों और परिचितों से उसके बारे में पूछताछ की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। अपने स्तर पर जांच करने पर उन्हें पता चला कि गांव घेसपुर निवासी गुलशन उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अगवा करके कहीं ले गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।