{"_id":"365d588844266c1e1b0831a775948231","slug":"1-80-lakh-fogery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉवर लगाने के नाम 1.80 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉवर लगाने के नाम 1.80 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 07 Sep 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर सलारा मोहल्ला निवासी युवक से एक लाख 80 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक सलारा मोहल्ला निवासी विजय को छह माह पहले एक विज्ञापन के जरिये पता चला कि मकान की छत और प्लाट पर टॉवर लगाने के लिए अच्छा खास किराया मिल रहा है।
विज्ञापन में दिए गए नंबर पर बात की तो फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को वेस्ट बंगाल की एक कंपनी से जुड़े होने की बात कही। विजय ने आरोप लगाया कि एग्रीमेंट के लिए 22 मार्च से एक मई के बीच दो से तीन बार एक बैंक एकाउंट नंबर देकर करीब पौने दो लाख रुपये जमा करवा लिए।
कई दिन गुजरने के बा द न कोई कॉल आया न कोई टॉवर लगाने पहुंचा। विजय की शिकायत पर पुलिस ने जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा मामला सौंपा। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कंपनी के ब्रांच मैनेजर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।