{"_id":"5dacc5328ebc3e93a45fe1e6","slug":"crime-rohtak-news-rtk5241312189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठीक से बाइक चलाने को कहा तो 7 युवकों ने लाठी डंडे से पीटा, घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठीक से बाइक चलाने को कहा तो 7 युवकों ने लाठी डंडे से पीटा, घोंपा चाकू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। तिकोना पार्क के पास लाइब्रेरी से लौट रहे युवक को एक बाइक चालक को सावधानी से बाइक चलाने की बात कहना महंगा पड़ गया। बाइक चालक ने अपने छह-सात साथियों के साथ रंजिशन युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने घायल के बयान पर दो नामजद आरोपियों सहित अन्य पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव भापड़ौदा निवासी नीरज ने बताया कि वह तिकोना पार्क मॉडल टाउन स्थित लाइब्रेरी से शुक्रवार शाम 7 बजे अपने दोस्त हिसार निवासी रजत और उसकी बहन के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान दो युवक लापरवाही से बाइक चला रहे थे। जिससे उनकी टक्कर होते-होते बची। उसने बाइक सवारों से सावधानी से बाइक चलाने की बात कही। इसके बाद बाइक चालक ने कहा कि वह स्वर्ग चुलियाणा है, उसकी रोकने-टोकने की हिम्मत कैसे हो गई। इस दौरान किसी तरह मामला शांत हो गया।
उसने बताया कि शनिवार रात को हमेशा की तरह जब दोनों लाइब्रेरी से लौट रहे थे तो स्वर्ग चुलियाणा करीब छह-सात युवकों के साथ खड़ा था। उन्होंने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान रजत बच कर भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने उसकी पीठ में चाकू से वार कर दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में पीजीआई दाखिल कराया। पुलिस ने सूचना मिलने पर घायल के बयान पर आरोपी स्वर्ग चुलियाणा, अंकित दहिया समेत अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।