फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   crime accused arrest

आरोपियों को बाइक देने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 24 Jan 2021 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
crime accused arrest
रोहतक। जनता कॉलोनी में रोजी फैक्ट्री के पास स्थित ओम ज्वैलर्स की दुकान में लूटपाट के मामले में पुलिस ने आरोपियों को अपनी बाइक देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि सीताराम निवासी जनता कॉलोनी ने अपनी दुकान में लूटपाट की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 15 जनवरी को सीताराम अपनी दुकान में बैठा था। सुबह के समय दो अज्ञात युवक दुकान में चेन बनवाने के बहाने आए। थोड़ी देर बाद दोनों चाकू की नोक पर दुकान से लगभग 2 किलोग्राम चांदी की मूर्तियां, एक सोने की अंगूठी व 8 हजार रुपये लूटपाट करके मौके से फरार हो गये। मामले की जांच एसआई सुखबीर द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान 22 जनवरी को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल रहे मुख्य आरोपी ललित निवासी सलारा मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों मुख्य आरोपियों सहित फरार चल रहे अन्य आरोपियों की पहचान हो गई है। जिनके पकड़ने के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बाइक मालिक को बताया करेंगे वारदात, कहां करेंगे इसका नहीं दिया भेद
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि आरोपियों ने कई दिन पहले उससे संपर्क साधा था। आरोपियों ने उसे वारदात करने के बारे में बताते हुए बाइक की जरूरत बताई थी। वारदात वाली सुबह करीब 9 बजे आरोपी उससे बाइक ले गए थे। आरोपी बाइक मालिक को उसका हिस्सा पहुंचाने की बात कहते हुए वहां से चले गए थे। मगर उन्होंने यह नहीं बताया कि वे वारदात कहां करेंगे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान नंबर प्लेट के दो अक्षरों के साथ छेड़छाड़ की। बाइक के हेडलाइट टापा को तोड़ दिया था। इसके अलावा नंबर प्लेट सहित बाइक पर अनेकों जगहों पर कीचड़ लगाकर वापस बाइक मालिक को दे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed