फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cricket fever... IPL matches will be shown on big screen in Rohtak

Rohtak News: क्रिकेट का खुमार... रोहतक में बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जाएगा आईपीएल मैच

Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 22 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cricket fever... IPL matches will be shown on big screen in Rohtak
21सीटीके02-छोटू राम पॉलीटेक्निक में लगाए जा रहे फैन पार्क की जानकारी देते बीसीसीआई असिस्टेंट मै
रोहतक। छोटू राम पॉलीटेक्निक के मैदान में 22 व 23 मार्च को फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। आईपीएल मैच बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए संस्थान के खेल मैदान में तीन बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। यहां छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। छोटू राम पॉलीटेक्निक मैदान में आईपीएल के शुरू के तीन मैच दिखाए जाएंगे, जो निशुल्क रहेंगे।
विज्ञापन

यह कहना है बीसीसीआई के असिस्टेंट मैनेजर प्रशांत महाड़िक व हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कुलतार सिंह मलिक का। वह शुक्रवार को छोटू राम पॉलीटेक्निक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। बड़ी स्क्रीन पर मैच देखकर स्टेडियम सा एहसास मिलेगा। लोगों को क्रिकेट से बड़े स्तर पर जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रयास किया जा रहा है। यहां सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पाने वाले हर व्यक्ति को कंपनी की ओर से एक बैंड पहनाया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें विशेष बैंड दिया जाएगा। इससे उनके गुम होने की आशंका नहीं रहेगी। बड़ों के मैच देखने के अलावा बच्चों के लिए यहां क्रिकेट समेत अनेक खेलों की व्यवस्था की गई है। बच्चे यहां निशुल्क खेल सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी के अलावा 35 निजी गार्ड व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। यहां लकी ड्राॅ भी निकाला जाएगा। इसमें विजेता को खिलाड़ी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट दी जाएगी।
आज केकेआर और आरसीबी के बीच होगा मैच
22 मार्च को शाम 7:30 बजे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के बीच मैच शुरू होगा। इसके लिए मैदान में एंट्री का समय खेल शुरू होने से एक घंटे पहले का रखा गया है। खेल करीब रात 11:30 से 12:00 बजे समाप्त होगा। ऐसे ही 23 मार्च को आईपीएल के दो मैच दिखाए जाएंगे। दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इसकी एंट्री दोपहर 2:30 बजे होगी। यह मैच 3:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद फैन पार्क का अंतिम मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा।

बच्चों के मनोरंजन के लिए बनाया किड्स जोन
मां-पिता, बड़े जहां खेल का लुत्फ उठाएंगे तो वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए भी बीसीसीआई ने भी खास ध्यान रखा है। बच्चों के लिए अलग से किड्स जोन बनाया गया है। इसमें 360 बूथ समेत करीब आठ मनोरंजक गेम बच्चों के लिए रखे गए हैं।

21सीटीके02-छोटू राम पॉलीटेक्निक में लगाए जा रहे फैन पार्क की जानकारी देते बीसीसीआई असिस्टेंट मै

21सीटीके02-छोटू राम पॉलीटेक्निक में लगाए जा रहे फैन पार्क की जानकारी देते बीसीसीआई असिस्टेंट मै

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed