फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Creating awareness for voting through poster making competition

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा से मतदान के लिए कर रहे जागरूक

Mon, 16 Sep 2024 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Creating awareness for voting through poster making competition
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर शहर के विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और स्कूलों समेत अन्य जगहों पर स्वीप अभियान के तहत जागरूक गतिविधियां करवाई जा रही है। विभिन्न विभाग गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। उन्हें मतदाता जागरूकता शपथ भी दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन

स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी नरेंद्र कुमार की देखरेख में विभागों द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के स्थानीय कार्यालय द्वारा भजन पार्टी के माध्यम से भी मतदाताओं को आगामी पांच अक्तूबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

अटायल व कारौर में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा अटायल व कारौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। इसमें छात्राओं ने आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed