{"_id":"6106e9a08ebc3e8470216808","slug":"crche-and-anganwadi-centers-will-remain-closed-till-15-rohtak-news-rtk619687330","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक क्रेच व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक क्रेच व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को 9 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत जिला मजिस्ट्रेट कैप्टन मनोज कुमार ने रविवार को जारी आदेशों में कहा कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा को 2 अगस्त (सुबह पांच बजे) से 9 अगस्त (सुबह पांच बजे) तक एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया जाता है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच राज्य में 15 अगस्त तक बंद रहेंगे। साथ ही विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की योजना बनाएं। इस बारे में कार्यक्रम राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ साझा करें। इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालयों प्रशासन सभी छात्रावासों के छात्रों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों सहित सभी कर्मचारियों का पूरी तरह से टीकाकरण करने के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू करें। राज्य सरकार ने लॉकडाउन को महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा नाम दिया है। जिलाधीश के आदेशानुसार दुकानों, मॉल, रेस्तराओं, धार्मिक स्थलों, कॉरपोरेट कार्यालयों के खुलने संबंधी लॉकडाउन में दी गई ढील वर्तमान की तरह जारी रहेगी। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या घट रही है, लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है।