फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CPIM to hold dharna on 8th regarding the deteriorating sanitation system of the city

Rohtak News: शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर सीपीआईएम का धरना 8 को

Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
CPIM to hold dharna on 8th regarding the deteriorating sanitation system of the city
राजीव गांधी विद्युत भवन में ऑनलाइन तबादला नीति के ​विरूध विरोध प्रदर्शन करते बिजली निगम के कर्म - फोटो : गड्ढे में फंसी बाइक निकालता ग्रामीण और साइकिल से गुजरते छात्र।
रोहतक। शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था, जलभराव व देश में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के विरोध में देशव्यापी आह्वान के तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआईएम) आठ अगस्त को उपायुक्त कार्यालय पर धरना देगी। साथ ही बिहार में मतदाता सूचियों के गहन परीक्षण के नाम पर वोट बंदी, बंगाली भाषी नागरिकों के अवैध उत्पीड़न को लेकर पार्टी विरोध करेगी।
विज्ञापन

जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा। शहर के जसबीर स्मारक में मंगलवार को पार्टी की जिला कमेटी बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मंडल सदस्या जगमति सांगवान ने की। राज्य सचिव प्रेमचंद व सचिव मंडल सदस्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इससे चुनाव आयोग की मंशा यह प्रक्रिया देशभर में लागू करने की है। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के नाम पर चुनाव आयोग मतदाताओं की नागरिकता सत्यापित करने के अधिकार को हथिया रहा है। यह उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है। केंद्र सरकार बंगाली भाषी नागरिकों का उत्पीड़न भी बंद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआई (एम) जिला सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के कुशासन से हालत यह है कि एक ओर तो लोग पीने के साफ पानी को तरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर शहर गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुका है। ग्रामीण इलाकों में जलभराव किसानों के लिए भयंकर समस्या बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आठ अगस्त के विरोध से शुरुआत करते हुए पूरे अगस्त में जनता के बीच माकपा इन्हीं सवालों को लेकर जन जागरण अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed