फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   CPI(M) protests against rising inflation.

Rohtak News: बढ़ती महंगाई को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2026 04:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 24 Jun 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) protests against rising inflation.
29-महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते माकपा कार्यकर्ता। संवाद
रोहतक। शहर के छोटू राम चौक से गोहाना अड्डा तक मार्क्सवादी (माकपा) कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और स्थानीय मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने खाद्य वस्तुओं, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और घरेलू सामान की कीमतों ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने को कहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं उसी प्रकार देश के अंदर भी इनके दाम घटाएं जाने चाहिए। साथ आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम करने की मांग की।
विज्ञापन

कामरेड इंद्रजीत ने कहा कि अगर सरकार महंगाई कम नहीं करती तो प्रदर्शन आगे और भी तेज करेंगें। पेयजल आपूर्ति पर कहा कि पहले जहां शहर में 2 घंटे पानी आता था आज 20 मिनट आ रहा है और वो भी बदबूदार। शहर में सीवर के ढक्कन खुले पड़े हैं या ओवरफ्लो कर रहे हैं। सफाई की हालत बहुत ही जर्जर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed