फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cows attacked woman and child in Rohtak, people raised questions on functioning of Municipal Corporation

Haryana: रोहतक में गोवंश ने महिला व बच्चे पर किया हमला, लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Fri, 13 Sep 2024 12:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Sep 2024 12:08 PM IST
सार

रोहतक के विशाल नगर निवासी पूजा अपनी बेटी अनन्या के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक खाली प्लॉट के पास अचानक एक लावारिस गाय ने बच्ची पर हमला कर दिया। मां पूजा ने तुरंत अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय ने पूजा को भी बुरी तरह से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Cows attacked woman and child in Rohtak, people raised questions on functioning of Municipal Corporation
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में आवारा गोवंश लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को विशाल नगर कॉलोनी में एक 5 वर्षीय बच्ची और उसकी मां पर एक लावारिस गाय ने हमला कर दिया, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला की स्थिति अब सामान्य है और इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन

यह घटना क्षेत्र में हड़कंप मचा रही है और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर विशाल नगर निवासी पूजा अपनी बेटी अनन्या के साथ स्कूल से घर लौट रही थीं। रास्ते में एक खाली प्लॉट के पास अचानक एक लावारिस गाय ने बच्ची पर हमला कर दिया। मां पूजा ने तुरंत अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन गाय ने पूजा को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर सुनकर गाय को भगाया और पूजा को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की प्रतिक्रिया
नगर निगम आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि पहरावर गौशाला के सहयोग से लावारिस गोवंश को पकड़ने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। हालांकि, चुनाव आचार संहिता के चलते नए टेंडर जारी नहीं किए जा सकते, फिर भी सड़क पर घूमते गोवंश को गौशाला में छोड़ने का काम जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed