फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Covid suspected woman quarantined in C-block

Rohtak News: कोविड संदिग्ध महिला सी-ब्लॉक में क्वारंटीन

Sun, 01 Jun 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 01 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Covid suspected woman quarantined in C-block
रोहतक। कोविड की नई लहर ने दस्तक दे दी है। पीजीआई में पहली कोविड संदिग्ध महिला सामने आई है। इसे सी-ब्लॉक में क्वारंटीन कर दिया गया है। मरीज की रैपिड जांच कर उपचार शुरू कर दिया गया है। मरीजों की जांच के लिए रैपिड एंटीजन व आरटीपीसीआर वायल उपलब्ध करा दी गईं हैं। वहीं नागरिक अस्पताल भी कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं कोविड जांच व अन्य सुविधाएं सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए निशुल्क है।
विज्ञापन

पीजीआई के आपातकालीन विभाग में शनिवार को कोविड लक्षणों के साथ पहली महिला मरीज भर्ती हुई। मरीज को सी-ब्लॉक में क्वारंटीन कर इलाज दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग में स्टाफ मास्क लगाकर काम करते नजर आए। सी-ब्लॉक के कर्मचारी पीपीई किट में दिखाई दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. वरुण अरोड़ा ने बताया कि कोविड से बचाव के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। यहां 250 रैपिड एंटीजन व 150 आरटीपीसीआर वायल कोविड जांच के लिए मुहैया करा दी गई हैं। मरीज आने पर उनकी जांच की जाएगी। फिलहाल कोविड के मरीज नहीं आ रहे हैं। यह बड़ी राहत है। केस आने पर उन्हें नियमानुसार उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोविड से बचाव के सभी उपाय कर लिए गए हैं। अस्पताल में रैपिड टेस्ट के साथ आरटीपीसीआर जांच की सुविधा मुहैया करा दी गई है। केस आने पर जांच की जाएगी। गंभीर मरीज आने पर तुरंत रैपिड जांच कर उसका इलाज किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में कोविड के मरीजों का इलाज निशुल्क होगा।

-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed