फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Cousin beaten to death over tube well connection in Pilana in Rohtak

Rohtak: पिलाना में ट्यूबवैल कनेक्शन को लेकर चचेरे भाई की पीट-पीट कर हत्या, लोह की रॉड व डंडों से किया हमला

Thu, 21 Dec 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 21 Dec 2023 12:09 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक पिलाना निवासी सुभाष के परिजनों ने बताया कि उनका हुकम सिंह के परिवार के बीच ट्यूबवैल के बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर बुधवार को दिन में खेत में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के चार लोगों ने सुभाष को घेर लिया। लाठी-डंडों के अलावा लोह की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Cousin beaten to death over tube well connection in Pilana in Rohtak
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के कलानौर खंड के गांव पिलाना में बुधवार देर रात ट्यूबवैल के बिजली कनेक्शन को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में 40 साल के चचेरे भाई सुभाष की पीट-पीट की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली शिकायत के अनुसार 
पुलिस के मुताबिक पिलाना निवासी सुभाष के परिजनों ने बताया कि उनका हुकम सिंह के परिवार के बीच ट्यूबवैल के बिजली कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा है। इस बात को लेकर बुधवार को दिन में खेत में विवाद हो गया। उस समय तो बीचबचाव हो गया, लेकिन घर आने के बाद देर रात करीब 8 बजे दूसरे पक्ष के चार लोगों ने सुभाष को घेर लिया। लाठी-डंडों के अलावा लोह की रॉड और डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


सुभाष बेहोश हो गया, उसने बचाने के लिए भतीजा कपूर सिंह उर्फ विक्की पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। गांव वालों को एकजुट होता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन फानन में घायल सुभाष को कलानौर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामूली कहासुनी ने ले ली जान
कपूर सिंह उर्फ विक्की ने बताया कि पिटाई के समय मैंने बीच-बचाव किया, लेकिन आक्रोश में आकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस में सुबह शिकायत दी है । फिलहाल आरोपी फरार है । पुलिस ने भरोसा दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार होंगे। कपूर ने बताया कि 40 वर्षीय सुभाष किसान हैं, उन्होंने शादी नहीं की थी । मौके पर घटना की सारी जानकारी पुलिस को दे दी गई थी। हमें न्याय चाहिए और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर पीड़ितों के बयान दर्ज करा लिए हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। टीम गठित कर दी गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना कलानौर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed