{"_id":"67954a760a9b5752bf0939bf","slug":"country-cannot-run-without-constitution-krishnalal-panwar-rohtak-news-c-17-roh1019-588239-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना संविधान देश नहीं चल सकता : कृष्णलाल पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना संविधान देश नहीं चल सकता : कृष्णलाल पंवार
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित करते हरियाणा के विकास व पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार। स्रोत : डीपीआरओ
- फोटो : amar ujala
हरियाणा के विकास व पंचायत, खनन व भू-विज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार की ओर से भारतीय संविधान लागू होने के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर देशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम करने का उद्देश्य जन-जन तक संविधान के बारे में जानकारी पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान निर्माण समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मान-सम्मान देने के लिए इनसे जुड़े पांच स्थानों को विकसित किया है।
कृष्णलाल पंवार स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के जिलास्तरीय समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता।
इन्हें किया गया सम्मानित
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा के विद्यार्थी आदित्य, उत्तम व आशीष की टीम प्रथम, द्वितीय स्थान पर स्थानीय गांधी नगर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों आंचल, प्रीति व सपना की टीम और तीसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा के विद्यार्थी अश्वनी, कृष और विपिन की टीम रही। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मिलन, दूसरे स्थान पर सुनैना और तीसरे स्थान पर पूजा, पोस्टर मेकिंग में पहले स्थान पर विपिन, दूसरे स्थान पर कृष और तीसरे स्थान पर सुनैना रहीं। निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अश्वनी, दूसरे स्थान पर पूजा व तीसरे स्थान पर हर्ष रहे। विकास व पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया ।