फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Counseling up to 23 in ITI, six seats vacant

Rohtak News: आईटीआई में काउंसिलिंग 23 तक, छह सीट रिक्त

Wed, 21 Aug 2024 04:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Counseling up to 23 in ITI, six seats vacant
20सीटीके16- आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया के तहत विद्या​र्थियों के मेरिट कार्ड जांचती ​शि​क्षिका।
रोहतक। आईटीआई में रिक्त सीटों के लिए मंगलवार को फिजिकल काउंसिलिंग हुई। दाखिला प्रकिया के तहत विद्यार्थियों ने अपने मेरिट कार्ड संबधित शिक्षक के पास जमा कराए। इसके बाद दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी की गई। नए आवेदन पत्र 8 अगस्त से प्रवेश पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहे हैं। मंगलवार को कुल चार दाखिले हुए।
विज्ञापन

आईटीआई में कुल 540 सीट और 22 ट्रेड हैं। नए आवेदन पत्र 8 से 23 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहे हैं। इन पर पहले भरे गए आवेदन के साथ मौके पर काउंसिलिंग रांउड में विचार किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, वे दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को मेरिट कार्ड डाउनलोड करके 12:30 बजे से पहले आईटीआई में जमा करवाने हैं। फिर एक बजे के बाद मेरिट सूची जारी की गई। मंगलवार को आईटीआई में कुल चार दाखिले हुए। टूल और डाई मेकर में तीन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और कैटरिंग व हॉस्पिटैलिटी में एक विद्यार्थी ने दाखिला लिया। आईटीआई में अब कुल छह सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed