फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Councillor Bijendra Hooda passes away suddenly, Municipal Corporation budget meeting postponed

Rohtak News: पार्षद बिजेंद्र हुड्डा का आकस्मिक निधन, नगर निगम के बजट से पहले बुलाई बैठक स्थगित

Thu, 26 Mar 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Councillor Bijendra Hooda passes away suddenly, Municipal Corporation budget meeting postponed
रोहतक। वार्ड 9 से पार्षद बिजेंद्र सिंह हुड्डा के आकस्मिक निधन के चलते नगर निगम के बजट से पहले होने वाली अहम बैठक स्थगित हो गई है। भिवानी रोड स्थित निजी होटल में वीरवार को यह बैठक होनी थी। अभी इसकी आगामी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


30 मार्च को जिला विकास भवन में निगम सदन की बजट बैठक प्रस्तावित है। विकास कार्यों को लेकर सदन की पिछली बैठकों में पार्षदों के हंंगामे के चलते इस बार मेयर की ओर से पहले ही डैमेज कंट्रोल के लिए प्री बजट बैठक बुलाई गई ताकि सियासी गरमाहट को कुछ ठंडा किया जा सके।पार्षद बिजेंद्र हुड्डा के अंतिम संस्कार में मेयर रामअवतार वाल्मीकि के अलावा नगर निगम के तमाम पार्षद, पदाधिकारी, शहरवासी एवं ग्रामीण भी शामिल हुए।
विज्ञापन


---------------

विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे बिजेंद्र हुड्डा

मूल रूप से जिले के किलोई गांव निवासी बिजेंद्र हुड्डा दो दशकों से परिवार सहित शहर की जसबीर कॉलोनी में रह रहे थे। पार्षद बनने से पहले वे 2024 में रोहतक से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र हुड्डा की पत्नी मंजू हुड्डा लगातार दो बार पार्षद बनीं। वे एक बार नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर भी रही हैं। उनके छोटे बेटे साहिल अमेरिका में इंजीनियर हैं जबकि बड़े बेटे आशीष यहीं रहते हैं।

उनके परिवार के सदस्य वीरेंद्र हुड्डा के अनुसार बिजेंद्र हुड्डा को वीरवार अलसुबह हृदयाघात हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में शीला बाईपास स्थित राम बाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी रस्म तेरहवीं पांच अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed