फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will seal the dairies, will send the animals to the Gaushala at Pahrawar

डेयरियों को सील करेगा निगम, पशुओं को भेजेगा पहरावर स्थित गोशाला

Fri, 23 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corporation will seal the dairies, will send the animals to the Gaushala at Pahrawar
रोहतक। रिहायशी कॉलोनियों में संचालित डेयरियों को निगम प्रशासन बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट करने के लिए प्लॉट आवंटित कर चुका है। डेयरियों को शिफ्ट न करने वाले करीब 150 से ज्यादा संचालकों को निगम प्रशासन ने करीब एक साल पहले भी नोटिस जारी किए थे। निगम आयुक्त ने बुधवार को सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। वीरवार को सफाई शाखा के अधिकारी दिनभर इन डेयरी संचालकों की सूची तैयार करते रहे। निगम प्रशासन के अनुसार अगले सप्ताह से इन डेयरियों को निगम सील करेगा और इनमें मौजूद पशुओं को पहरावर स्थित गोशाला में भेजेंगे।
विज्ञापन

सीएसआई सुंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल डेयरी शिफ्टिंग न करने वाले संचालकों को नोटिस भेजे गए थे। एक साल में करीब 20 डेयरी संचालकों ने ही निर्धारित जगह पर शिफ्ट किया है। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा के आदेशों के अनुसार डेयरी शिफ्ट न करने वालों की सूची तैयार कर नोटिस भेजेंगे। निगम की विशेष टीम अगले सप्ताह से इन डेयरियों को सील करेगी। उन्होंने बताया कि रिहायशी कॉलोनियों में डेयरी संचालन होने से सीवरों में गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण सीवर ओवरफ्लो होकर गंदा पानी गलियों में फैलता है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स बिल ठीक कराने पहुंच रहे सील किए संस्थान संचालक
पिछले तीन दिन से नगर निगम टीम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों पर की गई सीलिंग कार्रवाई से बकायेदार टैक्स जमा कराने के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं। निगम प्रशासन ने तीन दिनों में करीब दस संस्थानों को सील किया है। कुछ संस्थान संचालकों ने प्रॉपर्टी टैक्स बिल में त्रुटि बताकर निगम प्रशासन से दो दिन का समय मांगा था। सीलिंग के डर से वीरवार को संस्थान संचालक निगम कार्यालय के चक्कर काटते दिखाई दिए। निगम अब तक ऐसे संचालकों से करीब 25 लाख रुपये प्रॉपर्टी टैक्स वसूल चुका है। क्षेत्रीय काराधान अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
पोस्टर, होर्डिंग, फ्लैक्स लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
अगले सप्ताह से नगर निगम विशेष अभियान के तहत सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थानों, पुलों के नीचे, मुख्य मार्गों के साथ लगती दीवारों आदि से सभी होर्डिंगस, फ्लैक्स, पोस्टर आदि लगाने वालों पर कार्रवाई करेगा। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला करेगा। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर में पोस्टर, बैनर आदि लगाने वाले दो दिन के अंदर-अंदर स्वयं इनको साफ कर दें वरना नगर निगम की टीम लगाने वालों की पहचान कर नोटिस देकर उनके खिलाफ हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेन्ट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989 के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed