फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation will open shelter home for dogs

Rohtak News: कुत्तों के लिए निगम खोलेगा शेल्टर होम

Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 24 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation will open shelter home for dogs
रोहतक। खुंखार और रेबीजग्रस्त कुत्तों को रखने के लिए नगर निगम शेल्टर होम खोलेगा। शनिवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद शर्मा चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने शहरी निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों से इसको लेकर बातचीत की। साथ ही आला अधिकारियों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर मार्गदर्शन मांगा।
विज्ञापन

आयुक्त का कहना है कि निगम के पास शहर में जमीन खाली है। वहां पर शेल्टर होम खोला जाएगा। जल्द ही जमीन भी चिह्नित की जाएगी। नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रह है।
विज्ञापन

2022 में जहां 11 हजार लावारिस कुत्ते थे वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई है। नगर निगम बधियाकरण के लिए ठेकेदार को प्रति कुत्ता 1179 रुपये दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 जुलाई से अब तक 500 से ज्यादा कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है। शनिवार सुबह नगर निगम की टीम जवाहर नगर पहुंची और 25 कुत्तों को पकड़कर रुपया चौक के नजदीक बधियाकरण सेंटर ले गई।
ठेकेदार सत्यप्रकाश नैन ने बताया कि नर कुत्ते का बधियाकरण करते समय दो और मादा को तीन से चार टांके लगाए जाते हैं। तीन से पांच दिन में कुत्तों को वापस उसी जगह पर छोड़ा जाता है जहां से उनको उठाया जाता है।
------

बेरी रोड पर स्लॉटर हाउस खाली में शेल्टर होम चलाने के लिए तैयार : ठेकेदार
ठेकेदार ने बताया कि शहर के बेरी रोड पर स्लॉटर हाउस खाली पड़ा है। निगम के अधिकारी कहेंगे तो वहां पर खुंखार व रेबीजग्रस्त कुत्तों को रखने के लिए तैयार हूं। उनके पास प्रशिक्षित टीम भी है।

------------------
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। शहर में कुत्तों के बधियाकरण का कार्य तेजी से करवा रहे हैं। खुंखार व रेबीजग्रस्त कुत्तों को रखने के लिए शेल्टर होम खोला जाएगा। चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय आकर अधिकारियों से बात की है। -डॉ. आनंद शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed