फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation stopped salary for not taking online attendance, sweepers entered commissioner's office

Rohtak News: ऑनलाइन हाजिरी न लेने पर निगम ने रोका वेतन, आयुक्त कार्यालय में घुसे सफाईकर्मी

Wed, 06 Aug 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corporation stopped salary for not taking online attendance, sweepers entered commissioner's office
जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों को निगम के कार्यालय से बाहर निकालती पुलिस।
रोहतक। नगर निगम में कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। निगम ने 15 दिन की ऑनलाइन हाजिरी न लेने पर सफाई कर्मचारियों का जुलाई का वेतन रोक दिया। नाराज कर्मचारी निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और आयुक्त कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों को कार्यालय से निकाला। खास बात यह रही कि प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों में फूट पड़ गई। दोनों पक्ष अलग-अलग जगह एकत्रित होकर प्रदर्शन करते नजर आए।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ की नगर निगम इकाई के पूर्व प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि कर्मचारियों पर ऑनलाइन हाजिरी के लिए दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। अभी तक नगर निगम ने जुलाई का वेतन जारी नहीं किया है। इससे कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 8 बजे पहले सफाई कर्मचारी पाड़ा मोहल्ले में एकत्रित हुए, इसके बाद प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक के नजदीक निगम कार्यालय पहुंचे। पहले गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया गया। इसी बीच प्रधान शंभू गुट ने कार्यालय के पार्क में धरना शुरू कर दिया।
सुबह 10:30 बजे निगम आयुक्त जैसे ही कार्यालय आए तो पूर्व प्रधान संजय बिड़लान के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी कार्यालय के अंदर घुस गए। तत्काल आर्य नगर व पुलिस लाइन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह कार्यालय व सीढि़यों से कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। एएसपी वाईबीआर शशि शेखर निगम कार्यालय पहुंचे और आयुक्त से मुलाकात की।

--------निगम आयुक्त ने दो दिन में वेतन जारी करने की बात कही है। अगर वेतन नहीं मिला तो फिर से कर्मचारियों के साथ आयुक्त से मिलेंगे। शंभू प्रधान कर्मचारियों को वेतन नहीं दिलवा पा रहे थे इसलिए वे कर्मचारियों के लिए निगम कार्यालय पहुंचे।
-संजय बिड़लान, पूर्व प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ
...
निगम आयुक्त ने कर्मचारियों का तत्काल हाजिरी रजिस्टर के आधार पर जुलाई का वेतन जारी करने के आदेश दे दिए हैं। कर्मचारियों की तरफ से मैंने लिखकर दिया है कि अगस्त से ऑनलाइन हाजिरी लगांएगे। पूर्व प्रधान संजय बिड़लान अब रोहतक निगम के कर्मचारी नहीं हैं। उनका तबादला हो चुका है। बेवजह राजनीति कर रहे हैं।
- शंभू प्रधान, नगर निगम कर्मचारी संघ
...
सरकार की तरफ से पत्र आया है कि ऑनलाइन लोकेशन बेस हाजिरी से ही कर्मचारियों को वेतन दिया जाए। कर्मचारियों की 15 दिन की हाजिरी रजिस्टर में लगी थी। अब कर्मचारियों की तरफ से लिखित में कहा गया है कि वे अगस्त से ऑनलाइन हाजिरी लगांएगे इसलिए तत्काल प्रभाव से कर्मचारियों का जुलाई वेतन जारी किया जा रहा है।

- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम

जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों को निगम के कार्यालय से बाहर निकालती पुलिस।

जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों को निगम के कार्यालय से बाहर निकालती पुलिस।

जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों को निगम के कार्यालय से बाहर निकालती पुलिस।

जुलाई माह का वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों को निगम के कार्यालय से बाहर निकालती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed