{"_id":"6577fc290174abcad904d275","slug":"corporation-municipal-corporation-commissioner-will-organize-camps-for-self-tax-certification-rohtak-news-c-17-roh1019-312684-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वयं टैक्स प्रमाणित करने के लिए कैंप लगाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वयं टैक्स प्रमाणित करने के लिए कैंप लगाएगा निगम
Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। सफाई ब्रांच के अधिकारियों से पूछा कि सफाई अभियान चलाने के बावजूद शहर में कचरे के ढेर क्यों लग रहे हैं। सफाई निरीक्षक तत्काल कचरा उठाने के लिए कदम उठाएं। वहीं, आयुक्त ने टैक्स ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टरों में शनिवार व रविवार को स्वयं टैक्स प्रमाणित करने के लिए 16 व 17 दिसंबर को कैंप लगाए।
निगम कार्यालय में आयुक्त जितेंद्र कुमार ने सभी ब्रांचों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि, प्रॉपर्टी टैक्स व सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। आयुक्त ने कहा कि जिन रेहड़ी व फड़ी वालों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया, उनका किया जाए। प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े सभी कार्य समय पर निपटाएं। 31 दिसंबर तक सरकार ने चालू वित्त वर्ष का टैक्स जमा कराने पर 15 प्रतिशत की छूट दे रखी है। शर्त है कि प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन जाकर स्वयं टैक्स प्रमाणित करें। जागरूकता के अभाव में लोग ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। 16 व 17 दिसंबर को सेक्टरों के अंदर जागरूकता कैंप लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि निगम विशेष अभियान चलाकर कचरा उठवाया गया, लेकिन दोबारा कचरे के ढेर एकत्रित नहीं होने चाहिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, राकेश सैनी, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व अमित कुमार, उप निगम आयुक्त जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ लेखा अधिकारी विकास गुलिया, सहायक नगर योजनाकार तिलक राज, सचिव नगर पालिका महम, कलानौर, सांपला तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह व हर्ष चावला भी मौजूद रहे।