फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation looking for champion for cleanliness survey

Rohtak News: स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम को चैंपियन की तलाश

Fri, 24 Jan 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation looking for champion for cleanliness survey
23 सीटीके 04 : पुरानी आईटीआई में पड़ा कचरा, जहां घूम रहे बेसहारा गौवंश और पास से गुजरते शहरवासी
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम हरकत में है। मुख्यालय की तरफ से वीरवार को पत्र आया कि जल्द सर्वेक्षण को लेकर तैयारी शुरू कर दें। सर्वेक्षण 2024 के नए नियमों के तहत शहर में कर्मचारी काम करें।
विज्ञापन

मुख्यालय की तरफ से फरवरी में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही निगम शहर में स्वच्छता व सफाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के लिए एनजीओ व आरडब्ल्यूए की मदद लेगा। इसके लिए स्वच्छता चैंपियन तलाश किए जाएंगे, जो शहर की सफाई व स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनको समय-समय पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से हर साल स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया जाता है। 2023 के स्वच्छता सर्वेक्षण में रोहतक नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था। सबसे क्लीनचिट का अवाॅर्ड मिला था। 2024 में सर्वेक्षण नहीं हुआ, जो अब 2025 में होगा। इसके लिए पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रालय ने नई टूल किट जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को 31 जनवरी तक नियमित रूप से स्वच्छता को लेकर डाटा अपडेट करना होगा। फरवरी में केंद्रीय टीम स्वच्छता के लिए आएगी। दो दिन पहले निगम के संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह ने सफाई ब्रांच की स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर बैठक ली। हिदायत दी कि शहर में जगह-जगह जो कचरा पड़ा है, वह उठाया जाए। आम लोग भी घर-घर से कूड़ा उठान व सफाई से जुड़ी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 8295900992, 14420 व 18001805007 पर या स्वच्छता एप पर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed