फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation employees themselves dumped garbage in front of Civil Hospital, councilor made video and sent it to DC

Rohtak News: निगम कर्मियों ने ही सिविल अस्पताल के सामने डाला कचरा, पार्षद ने वीडियो बना डीसी के पास भेजा

Fri, 25 Apr 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation employees themselves dumped garbage in front of Civil Hospital, councilor made video and sent it to DC
24सीटीके29 : सिविल अस्पताल के सामने कचरा डालते ठेकेदार के कर्मचारी, जिनकी वीडियो बनाकर पार्षद न
रोहतक। नगर निगम के कर्मचारी ही शहर में गंदगी फैला रहे हैं। जगह-जगह डंपिंग पॉइंट बनाकर कचरा डाला जा रहा है। वीरवार सुबह नगर निगम के ठेकेदार के सफाई कर्मियों ने रेहड़ी भरकर सिविल अस्पताल के सामने ही कचरा डाल दिया। पार्षद ने वीडियो बनाकर डीसी को भेज दिया। साथ ही, सीएमओ ने भी पत्र लिखकर कचरा उठाने की मांग की। निगम प्रशासन हरकत में आया और अस्पताल के सामने सफाई कराई।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर को सफाई के हिसाब से तीन जोन में बांटा गया है। जोन नंबर एक में हिसार बाईपास से लेकर बजरंग भवन फाटक, जोन दो में बजरंग भवन से सेक्टरों तक का एरिया आता है। जोन तीन में आउटर के गांवों को शामिल किया गया है। तीनों जोन में कचरा उठाने का ठेका निजी एजेंसी को दे रखा है। डोर टू डोर कचरा एकत्रित करके डंपिंग बॉक्स में डालना चाहिए, लेकिन खुले में सड़क पर कचरा डाला जा रहा है। वीरवार सुबह सिविल अस्पताल के सामने निगमकर्मी रेहड़ी लेकर आए और सड़क के ऊपर कचरा डाल डाल दिया। वार्ड सात के पार्षद कपिल नागपाल ने बताया कि लगातार लोगों की शिकायत आ रही थी।
विज्ञापन

वार्ड के अंदर पाड़ा मोहल्ले में पहले सड़क के बीचोबीच कचरा डाला जा रहा था। अब वहां पर निगम एक छोटी ट्राॅली खड़ी कर रहा है, जिसमें कचरा डाला जा रहा है। सिविल अस्पताल के सामने कचरा डालना ही गलत है, क्योंकि आम लोग अस्पताल में उपचार कराने आते हैं, न कि बीमार होने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपिल नागपाल, पार्षद वार्ड नंबर सात
...
शहर से कचरे के डंपिंग पॉइंट खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के सामने डाला गया कचरा उठवाकर सफाई करवा दी गई है। साथ ही, कर्मचारियों को हिदायत दी है कि सड़क पर कचरा न डालें।
- नमिता सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed