फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation Commissioner took charge, notice to three on the first day

Rohtak News: निगम कमिश्नर ने संभाला चार्ज, पहले दिन तीन को नोटिस

Wed, 10 Jan 2024 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner took charge, notice to three on the first day
निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया। संवाद
रोहतक। हिसार नगर निगम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने मंगलवार को लिंक ऑफिसर के तौर पर रोहतक निगम का मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। पहले दिन ही सख्ती दिखाते हुए आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स की 309 फाइल पेंडिंग होने पर नायब तहसीलदार बंसीलाल, जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार व क्लर्क विकास कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि दो दिन में बताएं, आखिर इतनी फाइल क्यों पेंडिंग हैं। उधर, मेयर मनमोहन गोयल सहित 25 पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया का पिछले सप्ताह चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में तबादला हो गया था। सरकार ने हिसार नगर निगम आयुक्त को रोहतक निगम का लिंक ऑफिसर बना रखा है। आयुक्त ने सबसे पहले टैक्स ब्रांच की फाइलों की जांच की। जांच में पता चला कि ऑनलाइन 309 के करीब फाइल पेंडिंग में हैं। इसमें नायब तहसीलदार की 130, जोनल टैक्स ऑफिसर अशोक कुमार की 126 व क्लर्क विकास की 53 फाइल हैं। निगम आयुक्त ने तत्काल तीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि रोहतक निगम में दो संयुक्त आयुक्त विजय सिंह व राकेश सैनी हैं।
विज्ञापन


मेयर व 25 पार्षदों का कार्यकाल पूरा, आयुक्त के पास अब सभी अधिकारी
मेयर मनमोहन गोयल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल व डिप्टी मेयर अनिल कुमार सहित 22 चयनित व 3 मनोनीत पार्षदों का कार्यकाल मंगलवार शाम पांच बजे पूरा हो गया। अब बुधवार से मेयर व पार्षद पूर्व कहलाएंगे। हाउस के सभी अधिकार व शक्तियां निगम आयुक्त के पास आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन घंटे साइट रही ठप, प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच का कामकाज प्रभावित
मंगलवार को निगम में सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे टैक्स ब्रांच की साइट बंद रही। इस कारण कामकाज प्रभावित हुआ। साइट बीच में बंद होने के कारण कई लोग टैक्स के बिल ठीक नहीं करवा सके।


रोहतक निगम का लिंक ऑफिसर होने के नाते कामकाज संभाला है। शहर से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। काम नहीं रुकने दिया जाएगा। रोहतक के नए निगम आयुक्त की नियुक्ति तक काम के हिसाब से आना-जाना लगा रहेगा।
-प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम हिसार व लिंक ऑफिसर नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed