फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation caught 132 electricity thieves in 3 months, case registered

Rohtak News: निगम ने 3 महीने में पकड़े 132 बिजली चाेर, केस दर्ज

Thu, 11 Jul 2024 07:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Corporation caught 132 electricity thieves in 3 months, case registered
रोहतक। उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बिजली चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान लगभग 2 हजार कनेक्शनों की जांच में 132 बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए हैं। यह केस शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से हैं। निगम की ओर से इन पर 38 लाख 98 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जांच में पाया गया कि किसी ने दीवार के अंदर से तो कोई सीधे कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। इन सभी मामलों में निगम ने मुकदमा भी दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

अप्रैल में 16 केस पकड़ने के बाद 4 लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना, मई में 26 केस पकड़े गए और 12 लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं जून में जब बिजली खपत सबसे ज्यादा होती है, तब 90 बिजली चोरों को पकड़ 21 लाख 94 हजार का जुर्माना लगाया। बिजली निगम ने 32 लाख 87 हजार रुपये की रिकवरी कर ली है। निगम की ओर से बिजली चोरों पर नकेल कसने के लिए एक मुहिम जारी है। इसमें अगर कोई बिजली चोरी होने की खबर बताता है तो उसे निगम की तरफ से इनाम देने के साथ उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये नियमित प्रक्रिया है, चलती रहती है। आने वाले समय में भी बिजली चोरी पर नकेल कसी जाएगी। बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
मनिंदर कादियान, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed