फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corporation becomes owner of three storey parking of HUDA complex, construction will start from 10

Rohtak News: हुडा कॉम्प्लेक्स की तीन मंजिला पार्किंग का मालिक बना निगम, 10 से शुरू होगा निर्माण

Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 07 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Corporation becomes owner of three storey parking of HUDA complex, construction will start from 10
हुड्डा कॉम्प्लेक्स में बन रही पार्किंग का बंद पड़ा निर्माण। संवाद
रोहतक। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चार साल बाद हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण रविवार से शुरू होगा क्योंकि सरकार ने पार्किंग की जमीन की मलकियत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से लेकर नगर निगम के नाम कर दी है। 10 अगस्त से पार्किंग का निर्माण फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर निगम की तरफ से 2019 में प्रस्ताव पास करके सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत हुडा कॉम्प्लेक्स व दुर्गा भवन के सामने पुराने सिटी थाने की जमीन पर बहुमंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पास किया था।
विज्ञापन

2021 में महाराजा अग्रसेन पार्किंग बनकर तैयार हो गई लेकिन हुडा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग को लेकर पेच फंस गया था क्योंकि तय समझौते के तहत पार्किंग को लीज पर प्राइवेट बिल्डर को दिया जाएगा, जो करोड़ों खर्च करके भवन का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग की जमीन एचएसवीपी के नाम है जबकि पार्किंग का ठेका नगर निगम दे रहा है। फाइल बनाकर केस मुख्यालय भेजा गया। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। अब जमीन निगम के नाम हो चुकी है। ऐसे में दोबारा पार्किंग का निर्माण शुरू किया जा रहा है।

एलिवेटेड रोड से सीधी जुड़ी, वाहन चालकों काे होगा फायदा
महाराजा अग्रसेन पार्किंग की तर्ज पर हुडा कॉम्प्लेक्स की पार्किंग बनाई जा रही है। पार्किंग चालू होने से वाहन चालकों को फायदा होगा। पालिका बाजार, हुडा कॉम्प्लेक्स, शांतमई चौक, झज्जर रोड व गोहाना अड्डे तक के वाहन पार्किंग में खड़े हो सकेंगे। महाराजा अग्रसेन पार्किंग में वाहनों का दबाव रहता है क्योंकि चार पहिया वाहन सड़क पर खड़ा करने की जगह नहीं है।
----------
एचएसवीपी से जमीन नगर निगम के नाम हो गई है। दो-तीन तकनीकी रुकावट हैं, जिनको दूर किया जा रहा है। 10 अगस्त से काम शुरू होने की संभावना है।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed