{"_id":"626adbd55998680597331c2f","slug":"corporation-administration-in-mood-for-action-after-removal-of-encroachment-rohtakcity-news-rtk6451695124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने के बाद कार्रवाई के मूड में निगम प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने के बाद कार्रवाई के मूड में निगम प्रशासन
विज्ञापन
किला रोड बाजार में सड़क के बीच खड़े दो पहिया वाहन। अमर उजाला
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। प्रशासन की सख्ती के बावजूद रेलवे रोड व किला रोड बाजार के दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिलाधीश के आदेशों की अवहेलना पर नगर निगम के भू-अधिकारी ने 14 दुकानदारों के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी और सिटी थाना प्रभारियों को पत्र सौंपा है। इसके साथ ही अतिक्रमण करने के साक्ष्य भी सौंपे हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ के निर्देश पर वीरवार को भू-अधिकारी सुरेंद्र गोयल ने रेलवे रोड का निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान के आगे अतिक्रमण करके जिलाधीश व उपमंडल अधिकारी के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। जिससे बाजार में खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। इन दुकानदारों के अतिक्रमण करने की वजह से लोगों की जानमाल का खतरा बना हुआ है। इस पर भू-अधिकारी ने फोटोग्राफी करवाई और फिर निगम आयुक्त के माध्यम से सिटी थाना प्रभारी को श्री दुर्गा कलनेक्शन, श्री बालाजी कॉस्मैटिक गिफ्ट एंड जनरल स्टोर, कृपाल गारमेंट्स, जसवंत शूज कंपनी, श्रीश्याम गारमेंट्स और श्रीराज लैदर इंपोरियम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र भेजा।
वहीं, कमोबेश यही हालात वीरवार को किला रोड बाजार में देखने को मिले। बाजार के बीचोंबीच वाहनों की लाइनें लगी रही। जिलाधीश व उपमंडल मजिस्ट्रेट के आदेशों की अवहेलना होते देख ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस को बचपन टॉय शॉप, राजश्री, संतोष, कंगन, यूनिक कलेक्शन,अनिल कलेक्शन, सुरुचि क्लॉथ हाउस नजदीक गुलाटी डुपट्टा हाउस, सांई ब्यूटी पैलेस, गुलाटी दुपट्टा हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
वर्जन
जिन बाजारों से अतिक्रमण हटाया गया है, उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण कर रहा है, तो उसके खिलाफ सीधे रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। दो दिन के अंदर 14 दुकानदारों के खिलाफ सड़क पर अतिक्रमण करने पर रिपोर्ट कराई है।
- सुरेंद्र गोयल, भू-अधिकारी नगर निगम