फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   corona virus

कोरोना योद्धा डॉक्टर, नर्स और पुलिसकर्मी हो रहे संक्रमित, 103 पॉजिटिव मिले

Sun, 27 Sep 2020 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona virus
हुडा कॉप्लेक्स में महिला का सैंपल लेते चिकित्सक - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा असर स्वास्थ्य व सुरक्षा से जुड़े कोरोना वॉरियरों पर पड़ रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य से जुड़े 14 डॉक्टर, नर्स व पुलिस विभाग से नौ कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना का रिकवरी रेट भी पिछले दिन के मुकाबले 1.88 प्रतिशत बढ़कर 85.1 हो गया है। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में स्वास्थ्य विभाग ने 103 कोरोना के मरीजों की पुष्टि की है। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5534 हो गई है। वर्तमान में 768 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। इसमें से 52 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं तो 716 होम आइसोलेशन पर हैं। विभाग के अनुसार जिले में 4.7 प्रतिशत के हिसाब से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अभी तक जिले में 58 लोग कोरोना के उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। विभाग जिले में अब तक एक लाख सात हजार 275 सैंपल जांच कर चुका है, इसमें से एक लाख 11 हजार 339 निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

---
ये मिले कोरोना संक्रमित
हेल्थ : सेक्टर दो की महिला डॉक्टर, सेक्टर एक बीएएमएस डॉक्टर, पीजीआईएमएस का रेजिडेंट डॉक्टर, शास्त्री नगर की स्टाफ, सेक्टर 14 में पीजीआईएमएस की दो स्टाफ, पीजीआईएमएस की दो महिला तीन पुरुष डॉक्टर, निजी अस्पताल प्रभारी
विज्ञापन

विद्यार्थी-शिक्षक, बच्चे : महम शुगर मिल, रूप विहार, डेयरी मोहल्ला, सेक्टर 35, सेक्टर 14, काहनौर, वार्ड एक, जगदीश कॉलोनी, चमनपुरा, जसबीर कॉलोनी में चार, कृष्णा कॉलोनी में दो, पाडा मोहल्ला, शुगर मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी : पुलिस लाइन में आठ, चांग, तेज कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, सैनीपुरा, डोभ, जसिया, बहजमालपुर, माता दरवाजा में दो, राजीव विहार, इंद्रा कॉलोनी में एएलएम, एकता कॉलोनी का जेई, नांदल, दुर्गा कॉलोनी में दो, प्रताप नगर में दो, बाबरा मोहल्ला तीन, रामगोपाल कॉलोनी, लाहली का पीडब्ल्यूडी कर्मचारी पीजीआईएमएस, काहनौर में हरियाणा पुलिस का जवान, काहनौर, बादशाहपुर का फारमेन, आंवल, वेयर हाउस स्टाफ, वसंत विहार, गोपालपुर, सैनीपुरा, गांधी कैंप, जसबीर कॉलोनी में वेलंडिंग कर्मी, पाडा मोहल्ला, किलोई, कमल नगर, प्रताप नगर, सेक्टर 14 में दो,

गृहिणी : डेयरी मोहल्ला, पुराना गोहाना अड्डा, कलानौर, महम में दो, काहनौर, काहनौर, माता दरवाजा, चिन्योट कॉलोनी में दो, सैनीपुरा, पटेल नगर, जसबीर कॉलोनी, शुगर मिल, सेक्टर 14, नेहरू कॉलोनी, सेक्टर दो
दुकानदार : कलानौर
बुजुर्ग : शिवम एन्क्लेव, खरकड़ा में दो, सेक्टर 14, पाडा मोहल्ला,
बैंक : दुर्गा कॉलोनी, नानक पुरा बैंक मैनेजर,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed