फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona's havoc: Four killed, 224 positive

कोरोना का कहर : चार की मौत, 224 मिले पॉजिटिव

Sun, 25 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Corona's havoc: Four killed, 224 positive
माल गोदाम रोड स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में टीका लगवाती महिला। - फोटो : RohtakCity
कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। शनिवार को जिले में चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ जिले में मरने वालों का सरकारी आंकड़ा 176 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मरने वालों का यह आंकड़ा 10 दिन बाद अपडेट हुआ है। इससे पूर्व 14 अप्रैल को तीन मौतें दिखाई गई थी। वहीं, शनिवार को जिले में 224 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई हैं। इसके साथ अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा भी 14,918 पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो 10 दिन बाद महामारी से जिले में चार मौतें हुई हैं। जबकि शनिवार को भी श्मशान में 24 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को दो साल के दो व तीन साल के दो बच्चे, 53 विद्यार्थी, 40 गृहिणी, 31 सरकारी कर्मचारी, 11 शिक्षक समेत 224 संक्रमित मिले। इसके अलावा कुल 2360 कोरोना आशंकितों के सैंपल लिए गए। जबकि 1471 को पहले से अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 1139 हो गई है। इनमें से 29 अस्पताल में व 1110 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं संक्रमण दर 4.26 प्रतिशत व रिकवरी दर 91.18 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान को गति देते हुए विभाग ने शनिवार को भी लोगों को वैक्सीन लगाई। इसके तहत 1100 लोगों को पहली व 255 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ जिले में अब तक वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक लाख 16 हजार 939 पहुंच गया है।
विज्ञापन

सेक्टर 4 में वैक्सीनेशन आज
स्वामी परमानंद धर्मार्थ ट्रस्ट, महादेव सेवा संघ एवं आपके साथ एक नई शुरुआत सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दूसरे टीकाकरण शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को महादेव मंदिर जिमखाना क्लब के पीछे सेक्टर-4 एक्सटेंशन में किया जाएगा। स्वामी परमानंद धर्मार्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पंडित लोकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जनसेवा संस्थान पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. परमानंद महाराज उपस्थित रहेंगे। यहां 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महादेव सेवा संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मेयर मनमोहन गोयल बतौर मुख्यातिथि, वार्ड नंबर 9 के पार्षद जय भगवान ठेकेदार एवं मास्टर हुकम सिंह वेलफेयर फाउंडेशन के प्रधान जोगेंद्र सिंह अहलावत अति-विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। रक्तदाता प्रेरक जेपी गौड़ ने बताया कि शिविर में डॉ. अनिल बिरला सिविल सर्जन एवं सुभाष गुप्ता जिला हेड सीएलजी बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहेंगे।

हिंदू पब्लिक स्कूल में 138 लोगों ने लगाया टीका
भारत विकास परिषद रोहतक शाखा वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में माल गोदाम रोड स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में शनिवार को वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। यहां 138 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। कार्यक्रम संयोजक राजेश सहगल ने बताया कि कोरोना महामारी की सुनामी चल रही है। वैक्सीन से ही हम महामारी से मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक शाखा की ओर से हर रोज वैक्सीन कैंप लगाए जा रहे हैं। यहां एक मई से 18 साल से ऊपर के व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि सभी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने का काम पूरा करें। इस मौके पर शाखा सचिव विक्रांत शर्मा, महिला संयोजिका नीलम सहगल, देवेंद्र गोयल, रजना गोयल, गीता गुप्ता, रमन गुप्ता, अशोक ठकराल, अनुराग जैन, आशा ठकराल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed