फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona positive woman found in Rohtak

रोहतकः पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, पानीपत प्रशासन ने नहीं की जांच, मचा हड़कंप

Mon, 23 Mar 2020 05:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Corona positive woman found in Rohtak
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

पीजीआईएमएस के स्पेशल वार्ड में पानीपत से उपचार के लिए आई एक महिला की जांच रिपोर्ट सोमवार को कोविड-19 पॉजिटिव आई है। इसके बाद संस्थान के अलावा स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के पसीने छूट गए। सभी ने महिला की पूरी हिस्ट्री जुटाई और पता चला कि महिला पानीपत से सीधा पीजीआईएमएस आई थी।

विज्ञापन


एहतियात के तौर पर स्वाथ्य विभाग ने महिला के भाई समेत दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। महिला पानीपत में राइस मिल में काम करती है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि जो महिला कोविड पॉजिटिव मिली है, वह पानीपत में ही रहती है और काम करती है। रोहतक में उसका मायका है। महिला के भाई और दो बच्चों के जांच सैंपल लेकर जिला अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन


संस्थान में महिला मरीज के कोरोना वायरस पॉजिटिव मिलने के साथ ही पीजीआईएमएस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी डॉक्टर व स्टाफ अब जरूरी गाइडलाइन को फॉलो कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला किसी मिल में काम करती है, मिल का मालिक पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल विदेश से आए व्यक्ति के परिवार के अन्य सदस्यों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी और दो बुजुर्गों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। फिलहाल असमंजस बना है कि महिला राइस मिल में काम करती थी या घर की नौकरानी थी। हालांकि महिला ने स्वयं को राइस मिल की लेबर बताया है। पूछताछ में सामने आया कि पीड़िता के भाई को जब बहन के बीमार होने की सूचना मिली तो वह पानीपत लेने चला गया और सीधा पीजीआईएमएस ले आया।

उठ रहे सवाल

  • पानीपत स्वास्थ्य विभाग ने महिला का सैंपल क्यों नहीं लिया।
  • महिला घर में काम करती है तो भी सैंपल लिया जाना जरूरी था।
  • यदि महिला राइस मिल में काम करती है तो अन्य मजदूरों का सैंपल क्यों नहीं लिया गया।
  • विदेश से आए व्यक्ति ने स्वयं को आइसोलेट क्यों नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed