फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Corona: Nine deaths, including three patients referred due to lack of oxygen, 314 infected

कोरोना : ऑक्सीजन की कमी के चलते रेफर किए गए तीन मरीजों समेत नौ की मौत, 314 संक्रमित

Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Corona: Nine deaths, including three patients referred due to lack of oxygen, 314 infected
निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के चलते सरकारी अस्पताल रेफर किए गए तीन मरीजों समेत नौ की कोरोना संक्रमण से वीरवार को मौत हो गई। मृतकों में 6 माह की गर्भवती और प्रिंसिपल शामिल हैं। सात मरीज ऐसे शामिल हैं, जिनकी नागरिक अस्पताल में मौत हुई है। वहीं, उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ और विधायक दुड़ाराम की पत्नी समेत 314 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अप्रैल माह में कुल मरीजों का आंकड़ा 3929 तक पहुंच गया है तथा 73 मरीजों की मौत हो चुकी है। वीरवार को 315 मरीज ठीक होने के बाद 2132 मरीज सक्रिय रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को कोरोना संक्रमित 9 मरीजों की मौत हुई है। फतेहाबाद के संन्यास आश्रम रोड निवासी शांति निकेतन स्कूल के प्रिंसिपल रामकुमार शर्मा की सरकारी अस्पताल की आईसीयू में मौत हो गई। रामकुमार शर्मा वधवा अस्पताल में दाखिल थे, वहां पर ऑक्सीजन की कमी के चलते यहां लाया गया। यहां पर वेंटिलेटर मिलने में देरी के चलते मौत हो गई। फतेहाबाद के जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शुगर से भी पीड़ित महिला और टोहाना के गांव अकांवाली निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग पहले सद्भावना अस्पताल में दाखिल थे। यहां ऑक्सीजन की कमी पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन नागरिक अस्पताल लेकर आए, यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव बोसवाल निवासी 70 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत हुई है। गांव धीड़ निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने पटियाला में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। फतेहाबाद की हंस कॉलोनी निवासी महिला, गांव लाली निवासी 75 वर्षीय महिला, टोहाना निवासी 62 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास लैब से 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को लिए कोरोना सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें 314 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। फतेहाबाद के सुंदर नगर तथा गांव माजरा निवासी बुजुर्ग दंपती, इंद्रपुरा और शिवनगर निवासी बुजुर्ग, ठाकर बस्ती निवासी व्यक्ति, सुंदर नगर निवासी चार वर्षीय तथा शिव नगर निवासी 11 वर्षीय, भीमां बस्ती निवासी 11 वर्षीय, रेगर बस्ती निवासी 14 वर्षीय बच्चे, राजीव गांधी पार्क के पास निवासी युवक, भोड़ियाखेड़ा निवासी युवक, गांव कुम्हारिया निवासी युवती, एमसी कॉलोनी फतेहाबाद निवासी युवक, गांव मानावाली निवासी दो भाई, पुलिस लाइन निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी युवक, ठाकर बस्ती निवासी युवक, एमपी रोही निवासी मां-बेटी, भोडियाखेड़ा में एक ही परिवार के 6 लोग, गांव बनावाली में 9 वर्षीय लड़की, भट्टूमंडी में दंपती आदि कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कॉल करके बात की, दो घंटे बाद हुई मौत
शहर के रेगर बस्ती निवासी 50 वर्षीय महिला की हुई है। महिला को दिक्कत होने पर बुधवार शाम नागरिक अस्पताल लाया गया था। यहां वीरवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मौत से दो घंटे पहले वीडियो कॉल करके बात की थी। परिवार के लोगों के मुताबिक चार दिन पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई थी, इसके बाद तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
पहली गर्भवती की मौत
रतिया के गांव जाखनदादी निवासी 6 माह की गर्भवती की फतेहाबाद नागरिक अस्पताल की आईसीयू में मौत हुई है। महिला वेंटिलेटर पर थी और दोपहर को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वीआईपी ट्रीटमेंट : विधायक की पत्नी की अगले दिन ही मिली रिपोर्ट
कोरोना सैंपल की आम लोगों को जहां रिपोर्ट दो से तीन दिन बाद मिल रही है, वहीं विधायक दुड़ाराम की पत्नी के दिए गए सैंपल की रिपोर्ट अगले ही दिन दे दी गई। विधायक दुड़ाराम की पत्नी मालागिरी पारिवारिक शादी समारोह में गई थी, वहां से लौटने के बाद सैंपल करवाया था। वह संक्रमित मिली हैं। पत्नी के संक्रमित मिलने के बाद विधायक दुड़ाराम व अन्य स्टाफ ने कोरोना सैंपल दिया है।
अप्रैल माह में टूटे रिकॉर्ड
कुल मरीज मिले - 3929
मौतें - 73
कोरोना टीकाकरण
श्रेणी प्रथम डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4 4
फ्रंटलाइन वर्कर्स 35 10
60 साल से ऊपर 424 391
45 से 59 साल 777 190
बयान
जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इनमें 5 मरीज शुगर और बीपी बीमारी से भी पीड़ित थे। उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ समेत 314 नए केस मिले हैं। लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें, भीड़भाड़ वाली जगह में न जाएं।

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
बयान
हमने प्रशासन से ऑक्सीजन के 80 सिलिंडर की मांग की थी, मगर हमें 11 सिलिंडर ही मिल पाए हैं। इसलिए फिलहाल नई ओपीडी बंद कर दी गई है। अक्सीजन की कमी के चलते 8 मरीज नागरिक अस्पताल शिफ्ट किए गए थे।
- डॉ. अंशुल सहगल, संचालक, सद्भावना अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed