{"_id":"61df3bc5425af9682b713eca","slug":"corona-jhajjar-patient-died-during-treatment-in-pgims-rohtak-news-rtk6355752150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : पीजीआईएमएस में झज्जर के मरीज ने उपचार के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : पीजीआईएमएस में झज्जर के मरीज ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआईएमएस रोहतक कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों को बाहर निकालने की लगातार कोशिश कर रहा है। बुधवार को झज्जर के बाराही निवासी 35 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। इसके अलावा संस्थान के 18 डॉक्टर व 46 स्वास्थ्य कर्मचारी और संक्रमण की चपेट में मिले हैं। स्थिति यह है कि डे-केयर के दस वेंटिलेटर वाले नौ बेड पर मरीज भर्ती हैं और सात मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, इन्हें आक्सीजन पर रखा गया है।
झज्जर से 11 जनवरी को गंभीर अवस्था में मरीज यहां लाया गया था। उसकी हालत को देखते हुए उसे डे केयर आईसीयू में रखा गया था और 12 जनवरी को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। गौरतलब है कि संस्थान में मेडिसिन, डेंटल सर्जन, सर्जरी, एनस्थीसिया, डेंटीस्ट्रिी, पीडियाट्रिक्स, एनाटमी, ऑर्थो, बॉयोकेमिस्ट्री, रेडियोलॉजी, गायनी, नेत्र, बीडीएस में संक्रमित मिले हैं। इसमें जूनियर रेजिडेंट, डेंटल सर्जन, पीजी डॉक्टर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट के अलावा तीन इंटर्न, सात एमबीबीएस छात्र, बीएससी नर्सिंग की छात्रा, मॉड्यूलर ओटी व वैक्सीनेशन की स्टाफ नर्स, माइक्रोबायोलॉजी व पैथोलॉजी का लैब तकनीशियन, एनस्थीसिया के तीन ओटी मास्टर, स्टेट आफिसर में असिस्टेंट, निदेशक व एमएस कार्यालय के लिपिक, सेंट्रल स्टोर से डीईओ, लॉ अधिकारी, आपात विभाग आईसीयू का बीयरर संक्रमण की चपेट में हैं। बुधवार को संस्थान में चार नए मरीज दाखिल किए गए हैं। यहां कुल 25 मरीज उपचाराधीन हैं और एक की मौत व दो को ठीक होने पर घर जाने दिया गया है।
पीजीआईएमएस में दाखिल कोरोना मरीजों की स्थिति
स्थान मरीज ऑक्सीजन पर
डे-केयर 9 7
वार्ड 24 5 0
वार्ड 26 6 0
गायनी बी ब्लॉक 5 0